Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विरासत की संभाल के लिए गांव -गांव गतका अखाड़े खोले जायें- हरजीत सिंह गरेवाल

श्री आनंदपुर साहिब में चौथा विरसा संभाल गतका कप करवाया, इसमा द्वारा गतके को ओलंपिक में शामिल करवाने का लक्ष्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर /श्री आनन्दपुर साहिब , 01 Mar 2018

Last updated on: Mar 01, 2018, 00:00 IST

होले-महल्ले के पवित्र दिवस के अवसर पर इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकै डमी (इसमा) और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा श्री आनन्दपुर साहिब में चौथा विरसा संभाल गतका कप करवाया गया जिसमें चोटी की गतका टीमों ने जंगजू कला के जौहर दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर कर दिया।गतका एसोसिएशन पंजाब और जि़ला गतका एसोसिएशन रूपनगर के सहयोग से करवाए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन इसमा के चेयरमैन हरजीत सिंह गरेवाल ने किया। उनके साथ बाबा शेर सिंह माहोराना, जत्थेदार जगमित्तर सिंह और इसमा के सीनियर वाइस चेयरमैन रघबीर चंद शर्मा ने साथ दिया। अपने संबोधन में गतका प्रमोटर स. हरजीत सिंह गरेवाल, जो नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान भी हैं, ने कहा कि गतका खेल का भविष्य बहुत उज्जवल है। उन्होंने समूह संगतों को न्योता दिया कि वह नौजवानों को अपने संस्कृति, विरासत और मातृ भाषा से जोडऩे के लिए गतका खेल की ओर प्रेरित करें जिससे गतके को घर-घर का खेल बनाया जाये और गांव स्तर गतका अखाड़े खोल कर बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेउन्होंने समूह राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को सहयोग देने की अपील करते हुये कहा कि गतके को देश-विदेश में प्रफुल्लित किया जायेगा जिससे गतके को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाया जा सके।

इसमा के चेयरमैन ने नौजवानों को जहां खेल की ओर दिलचस्पी दिखाने के लिए प्रेरित किया वहीं साथ ही कहा कि नौजवानों को नशों से रोकने और रचनात्मक कामों की तरफ लाने और बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए गतका खेल को अपनाया जाये क्योंकि जहां गतके से शरीर की कसरत होगी और मन में अच्छे विचार भी पैदा होंगे।इस अवसर पर बोलते हुये जत्थेदार जगमित्तर सिंह ने इसमा की ओर से विरासती खेल गतका की प्रफु ल्लता के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में करवाए जा रहे विरसा संभाल गतका प्रोग्रामों की प्रशंसा की और कहा कि वह हर समय ऐसे टूर्नामैंट करवाने के लिए इसमा को पूरा सहयोग देंगे।इस अवसर पर अन्यों के अलावा हरियाणा गतका एसोसिएशन के जनरल सचिव सुखचैन सिंह कलसानी, इसमा के संयुक्त सचिव जोगिंदरपाल और गुरमीत सिंह, वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, जि़ला गतका एसोसिएशन रूपनगर के प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, इसमा के प्रवक्ता लखवीर सिंह, जि़ला कोआर्डीनेटर इसमा मोहाली योगराज सिंह, जिला कोआर्डीनेटर होश्यिारपुर सचनाम सिंह, सहायक जि़ला लोक संपर्क अधिकारी रूपनगर हरीश कालड़ा और इंजी. वरुण भारद्वाज इंचार्ज आई.टी सैल इसमा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर समूह गतका टीमों की नकद ईनामों के साथ हौंसला अफज़ायी की गई और समागम में पहुँचे गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD