Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

सुशासन के लिए वचनबद्ध सरकार नहीं होगी कोताही बर्दाश्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Feb 2018

Last updated on: Feb 24, 2018, 00:00 IST

कुछ समाचार पत्रों में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र के दौरे के दौरान अव्यवस्था के चलते सोलन के उपायुक्त तथा बद्दी के पुलिस अधीक्षक के तबादले के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार लोगों को पारदर्शी, स्वच्छ व जवाबदेही प्रशासन प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रदेश में कार्यरत हर अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करें, ताकि राज्य सरकार के सुशासन के उद्देश्य को साकार किया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि विगत दिनों बद्दी में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यह अनुभव किया गया कि कार्यक्रम में अव्यवस्था का माहौल था और उच्च स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित नहीं था। उन्होंने कहा कि बिना किसी योजना के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अंतिम समय पर बदलाव किए गए तथा जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में परस्पर समन्वय स्थापित नहीं किया गया, जिसके कारण अव्यवस्था की माहौल उत्पन्न हुआ, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा।  प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार अव्यवस्था के आलम का उच्च स्तर पर कड़ा संज्ञान लिया गया और इसके लिए उत्तरदायी अधिकारियों का तबादला किया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की लोगों को सुशासन की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन व उत्तरदायी प्रशासन का संकल्प लेकर कार्य कर रही है तथा इस संबंध में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वे निष्ठा, समर्पण व नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भविष्य में भी इसी तरह की कार्यवाही करने से गुरेज नहीं करेगी, क्योंकि सरकार का एक मात्र उद्देश्य प्रदेश में एक जवाबदेह व स्वच्छ प्रशासन प्रदान करना है।

 

Tags: Spokesperson Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD