Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार : कपिल सिब्बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2018

Last updated on: Feb 24, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को पीएनबी बैंकिंग घोटाले पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी दुनिया के 'सबसे महंगे चौकीदार' हैं। उन्होंने कहा, "मोदीजी प्रत्येक दिन कांग्रेस के खिलाफ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) के कार्यकाल में 1.76 लाख करोड़ रुपये के कथित टूजी घोटाले के बारे में बयान दिया करते थे।"सिब्बल ने कहा, "यह एक अनुमानित घाटा था। बाद में अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है।"सिब्बल ने नीरव मोदी द्वारा की गई 11,300 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी और 3,000 करोड़ रुपये के रोटोमैक ऋण डिफॉल्टर मामले पर कहा, "यह वास्तविक हानि है। प्रधानमंत्री अब चुप क्यों हैं?"मोदी ने ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट में पहली बार शुक्रवार को बैंकिंग धोखाधड़ी पर बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी।सिब्बल ने कहा, "उनके(प्रधानमंत्री) पास एक घर है, विमान है। वह दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार हैं।"पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि क्यों ये घोटालेबाज 'लाभ कमा' रहे हैं, जबकि उनके नेतृत्व में देश को हानि उठानी पड़ रही है।उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं का इन घोटालेबाजों से संबंध है, जो देश छोड़ चुके हैं।"

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD