Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसी देश का इस्तेमाल अन्य के खिलाफ आतंकवाद के लिए न हो : भारत, कनाडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2018

Last updated on: Feb 23, 2018, 00:00 IST

भारत और कनाडा ने शुक्रवार को हर तरह के आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने पर सहमति जताई और इसके साथ ही इस बात पर भी सहमति जताई कि किसी भी देश को किसी अन्य देश के खिलाफ ऐसी गतिविधियों की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। यह सहमति कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की एक हफ्ते की भारत यात्रा के दौरान बनी, जो शुरू से ही खालिस्तानी अलगाववादियों के प्रति कनाडा के कथित नर्म रुख को लेकर विवादों में रही है।आतंकवाद से मुकाबले के सिलसिले में दोनों देशों ने सहयोग के एक खाके पर दस्तखत किए, जिसमें सिख चरमपंथी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के साथ-साथ अल कायदा, इस्लामिक स्टेट, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद के नाम हैं और जिसमें इन सभी के पैदा किए खतरों से मिलकर निपटने की बात कही गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से अलग से मुलाकात हुई और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत हुई। इसके बाद ट्रूडो के साथ मोदी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि राजनीतिक और विभाजनकारी गतिविधियों के लिए धर्म के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ हमारे लोकतांत्रिक व बहुलवादी समाजों के लिए खतरा हैं। हम दोनों देशों के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम ऐसी ताकतों से मिलकर लड़ें। मोदी ने कहा कि जो लोग दोनों देशों की संप्रभुता, एकता व अखंडता को चुनौती देंगे, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ट्रूडो ने अलगाववाद और आतंकवाद का सीधे उल्लेख नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक परंपराओं और बहुलतावाद का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के बीच के रिश्तों को मजबूत करने के तरीकों पर बात की।

मुलाकात और बातचीत के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में भी इसी बात को कहा गया है कि दोनों देश हर तरह के आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ का मुकाबला मिलकर करेंगे और इसमें यह भी कहा गया है कि किसी भी देश को किसी अन्य देश के खिलाफ आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ को करने देने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। इसमें सीमापार आतंकवाद का मुद्दा भी रखा गया है और कहा गया है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।मोदी ने कहा कि शुक्रवार की वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बात की।बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आईसीटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सहयोग के मसौदे पर दस्तखत किए। साथ ही खेल, बौद्धिक संपदा अधिकार, उच्च शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर दस्तखत किए गए।इसे दोहराते हुए कि कनाडा में 120,000 भारतीय विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, मोदी ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एमओयू के नवीकरण से दोनों देशों के छात्रों व शिक्षकों को लाभ होगा।कनाडा को ऊर्जा महाशक्ति बताते हुए मोदी ने कहा कि वह भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार हो सकता है। मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद, अफगास्तिान की स्थिति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और मालदीव में लोकतांत्रिक संस्थानों की आजादी पर बात की। इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में जस्टिन टड्रो का गले लगाकर स्वागत किया। 

मोदी द्वारा टड्रो का गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार का रवैया कनाडाई प्रधानमंत्री के प्रति उदासीन है। टड्रो अपनी पत्नी सोफी और बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हाड्रियन के साथ जैसे ही कार से राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उतरे, मोदी ने उनसे (टड्रो) हाथ मिलाया और फिर गले लगा लिया।कनाडाई प्रधानमंत्री के 17 फरवरी को भारत आने के बाद से चुप्पी साधे मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को कहा था कि उन्हें शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक का इंतजार है। मोदी ने ट्वीट कर कहा था, "मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनकी (टड्रो) गहरी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।"मोदी ने गुरुवार को ट्रूडो की बेटी एला-ग्रेस की मजाकिया ढंग से कान ऐंठते हुए तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में टड्रो मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर मोदी के 2015 में कनाडा दौरे की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं खासकर उनके बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हाड्रियन से मिलने के लिए उत्सुक हूं।" कनाडाई प्रधानमंत्री भारत की सप्ताह भर की यात्रा के दौरान आगरा, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर का दौरा कर चुके हैं। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास देखने को मिली है, क्योंकि कनाडा में स्वतंत्र खालिस्तान की मांग करने वाले अलगाववादियों के प्रति कथित रूप से नर्म रुख देखने को मिला है।वहीं, स्थिति गुरुवार को तब और विवादास्पद हो गई जब कनाडा उच्चायोग ने ट्रूडो के सम्मान में होने वाले रात्रि भोज में खालिस्तानी अलगाववादी जसपाल अटवाल को निमंत्रण दिया था।हालांकि, बाद में उच्चायोग ने इसे रद्द कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि कनाडाई पासपोर्ट धारक अटवाल को वीजा कैसे जारी किया गया।टड्रो ने बाद में कहा कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। अटवाल को निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए था। 

 

Tags: Narendra Modi , Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD