Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार लोगों को उनके दरबाजे तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है- चंद्र प्रकाश गंगा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 23 Feb 2018

Last updated on: Feb 23, 2018, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि राज्य सरकार लोगों, विषेशकर ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दरबाजे तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है। मंत्री ने यह बात सांबा जिले के पटटी में माता अमर डी रोटरी आई अस्पताल में निशुल्क आंखों की जांच के शिविर में कही।इस शिविर का आयोजन रोटरी आई एंड टीएनटी अस्पताल ऊधमपुर के सहयोग से रोटरी कल्ब जम्मू द्वारा किया गया था। सीएमओ सांबा रजिन्द्र सम्याल, अस्पताल के चेयरमैन अशोक गुप्ता, रोटरी कल्ब के अध्यक्ष जसवंत राय गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वारिका नाथ चंदन, अस्पताल तथा रोटरी कल्ब का स्टाफ, स्वयंसेवी तथा अल्पसंख्यक लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र पर अधिक बल दे रही है तथा कहा कि कम दाम पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।मंत्री ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविरों के आयोजन लोगों को उनके दरबाजे तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं तथा उन्हेांने स्वास्थ्य विभाग तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच तालमेल बनाये रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सके।इससे पूर्व मंत्री ने जवाहर लाल नेहरू उद्योग भवन रेल हैड कम्पलैक्स में जम्मू व कश्मीर मिनरल लिमिटेड द्वारा आयोजित आरएससी के निलामी प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।यह निलामी भू एवं खनन निदेशक एफ ए खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जेके मिनरल लिमिटेड के निदेशक आविद सुहेल, वित्त निदेशक (आईएंडसी) राकेश कोतवाल, वित्त निदेशक  (जेकेएम) सतनाम सिंह, एनएमडीसी विषेशज्ञ  संजय दुबे तथा अन्य सम्बंधित वरिश्ठ अधिकारी निलामी समिति के सदस्य के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जेके मिनरल के पास राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की अधिक क्षमता है। उन्होंने कहा कि नीलम को वैज्ञानिक रेखाओं पर लाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें क्षेत्र के आर्थिक विकास हेतु संसाधनों को पैदा करने की अधिक क्षमता है। 

 

Tags: Chander Prakash Ganga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD