Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मणिपुर में विश्वस्तरीय फुटबॉल अकादमी की स्थापना पर विचार किया जा रहा है : कर्नल राज्यवर्धन राठौर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंदेल (मणिपुर) , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

मणिपुर के चंदेल जिले से आये 20 छात्रों के एक समूह ने अपने शिक्षकों के साथ केन्द्रीय युवा मामलों तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज्यवर्धन राठौर से भेंट की। छात्रों की उम्र 11-16 वर्ष है। असम राइफल्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अखण्डता यात्रा के तहत ये छात्र भारत का भ्रमण कर रहे हैं।बातचीत के दौरान छात्रों ने कर्नल राठौर को जानकारी देते हुए कहा कि गृह जिले के बाहर उनकी यह पहली यात्रा है। इस यात्रा के पहले उन्हें रेल या बस से यात्रा करने का कोई अनुभव नहीं था।कर्नल राठौर ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, खेल में रुचि तथा पसंदीदा कार्यों के बारे में पूछा। मंत्री महोदय ने कहा कि फीफा यू-17 के लिए चयनित राष्ट्रीय टीम में मणिपुर के आठ खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें अपने पसंद के खेलों में कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि वे अगले खेलो इंडिया स्कूली खेलों में भाग ले सकें। उन्होंने आगे कहा कि उनका मंत्रालय मणिपुर सरकार के सहयोग से राज्य में एक विश्वस्तरीय फुटबॉल अकादमी की स्थापना पर विचार कर रहा है। मंत्री महोदय ने सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस भ्रमण से उनके सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे अपने भविष्य के निर्माण के लिए अपनी पूरी क्षमता का सदुपयोग करेंगे। 

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD