Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने युवा विनिमय कार्यक्रम ‘वतन को जानो‘ के तहत जम्मू कश्मीर के युवाओं से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2018

Last updated on: Feb 18, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां युवा विनिमय कार्यक्रम ‘वतन को जानो‘ 2017-18 के तहत जम्मू एवं कश्मीर के युवकों से मुलाकात की। गृह मामले मंत्रालय जम्मू एवं कश्मीर के बच्चों एवं युवकों को देश के अन्य हिस्सों के बारे में सांस्कृतिक एवं सामाजिक आर्थिक जानकारी एवं ज्ञान देने के लिए ‘वतन को जानो‘ कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है। इस प्रयोजन के लिए समाज के कमजोर एवं आतंकवाद से प्रभावित बच्चों एवं युवकों की पहचान की गई है। राज्य के करीब 200 युवक 11 फरवरी से 20 फरवरी 2018 तक इस कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा पर हैं।केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि इन युवकों ने देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया है। इन बच्चों ने अजमेर, जयपुर और आगरा का भ्रमण कर लिया है और अब दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि ये युवक देश के अविभाज्य हिस्से हैं।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन बच्चें ने भले ही इन स्थानों के बारे में अपनी किताब में पढ़ रखा होगा और चित्र देखा होगा पर अब इन्हें खुद से देखने का अवसर मिला है।केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उनकी उम्र बढ़ेगी, तो उनके सामने देश के प्रति कुछ जिम्मेदारियां भी होंगी। युवकों को शिक्षा में दिलचस्पी लेनी चाहिए, अपने बुजुर्गों का आदर करना चाहिए और कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे देश को गौरवान्वित करने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर राज्य मंत्री (पीपी) डॉ. जितेंद्र सिंह एवं राज्य मंत्री (गृह) श्री किरेन रिजिजू ने भी बच्चों के साथ बातचीत की। गृह मामले मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajnath Singh , Dr Jitendra Singh , Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD