Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली को पता था देश को लूटा जा रहा : कपिल सिब्बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2018

Last updated on: Feb 17, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर सीधा आरोप लगाया कि दोनों को पीएनबी में 11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में बहुत पहले पता चल गया था। उन्हें पता था कि देश को लूटा जा रहा है, फिर भी ये मामले को दबाए हुए थे। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या मोदी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में जांच का आदेश देंगे?कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पूछा, "प्रधानमंत्री मोदी यह बताने से क्यों इनकार कर रहे हैं कि विदेशों के आधिकारिक दौरे में उनके साथ कौन-कौन यात्रा करता है? क्या यह 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' का एक प्रकार है।"सिब्बल ने कहा, "कुछ व्यापारी, उन निजी लोगों में से होते हैं जो प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक दौरे पर जाते हैं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, नीरव मोदी ने कितनी संपत्तियां अर्जित की हैं और कितना कर्ज लिया है।"उन्होंने कहा, "जब जानकारी दी जाएगी तो आपको पता चलेगा कि बैंक से कर्ज ज्यादा लिए गए और संपत्तियां उससे कम हैं। क्या प्रधानमंत्री मोदी पीएनबी धोखाधड़ी मामले के जांच के आदेश देंगे?"सिब्बल ने कहा, "आपने 'क्रोनी कैपिटलिज्म (सहचर पूंजीवाद)' को संस्थानीकृत कर दिया। वे लोग हमारे पैसे से अपनी संपत्तियां अर्जित करते हैं और जब वे डिफॉल्टर हो जाते हैं, तब देश से भाग जाते हैं।"उन्होंने कहा, "जिस तरह का इज ऑफ डूइंग बिजनेस नीरव मोदी ने किया है, भारत इज ऑफ डूइंग में वाकई नंबर वन बन गया है।"पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और उसकी सरकार के बारे में वार्ता करने की खुली चुनौती दी।

सिब्बल ने कहा, "उनके खराब इरादे की वजह से, उनलोगों ने भारत की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। भाजपा को टूजी को घोटाला कहने पर शर्म करना चाहिए। उन्हें देश की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर लाने के लिए शर्मिदा होना चाहिए। आईटी, संचार क्षेत्र कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय उस वक्त क्या कर रहा था, जब बड़े बैंकों में घपले हो रहे थे? वित्त मंत्रालय और पीएमओ को जानकारी थी कि देश को लूटा जा रहा है। हम प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री पर सीधा आरोप लगा रहे हैं। उन्हें पता था कि देश को लूटा जा रहा है, फिर भी उन्होंने अपनी आंखें मूंद ली थीं।"सिब्बल ने कहा, "केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2017 में 151 समझौता पत्र (एलओयू) जारी किए गए और इसका भुगतान 2018 में बकाया था। इस पर वित्तमंत्री की तरफ से कोई स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया गया और प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं?"सिब्बल ने कहा, "नीरव मोदी और इस घोटाले से मानव संसाधन मंत्रालय, सामाजिक न्याय मंत्रालय, कानून मंत्रालय का क्या लेना-देना है? इन मंत्रालयों के मंत्री क्यों मीडिया के सामने सफाई देने आ जाते हैं? वित्तमंत्री खुद क्यों नहीं घोटाले के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे हैं?"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, अगर आप उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, जिन्होंने देश के बैंकों से 70-80 हजार करोड़ रुपये लिए हैं, तो फिर कौन भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना भरोसा जताएगा। लोगों ने आप पर से भरोसा खो दिया है और जिस तरह से आप हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं, जल्द ही लोग भारत से अपना विश्वास खो देंगे।"सिब्बल ने कहा, "भारत की स्थिति ऐसी है कि चौकीदार (प्रधानमंत्री) सो रहा है और चोर भाग गया है।"पार्टी ने पूछा कि मोदी इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं और एजेंसियों ने कैसे नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी व अन्य को देश छोड़कर जाने दिया?सिब्बल ने कहा, "पीएमओ में जब मेहुल चोकसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई, तो इस पर विचार तक नहीं किया गया।"

 

Tags: Kapil Sibal , SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD