Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

भाजपा ने वीरभद्र के इस्तीफे का दबाव बढ़ाया

अनुराग ठाकुर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 01 Jan 2014

Last updated on: Jan 01, 2014, 00:00 IST

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी. एस. संपत से बुधवार को मुलाकात की और वीरभद्र सिंह पर चुनावी हलफनामे में सूचना छिपाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिस वेंचर एजर्जी एंड टेक्नोलॉजी प्रा. लि. की लंबित पनबिजली परियोजना को विस्तार दिया है, उसने वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को चेक के माध्यम से 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। भाजपा ने दावा किया है कि प्राप्त राशि को ऋण के रूप में दर्शाया गया है और वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के लोग बिजली कंपनी के प्रमोटर से संबंधित दूसरे फर्म में अंशधारक बनाए गए हैं। ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में भुगतान या हिस्सेदारी का उल्लेख नहीं किया है। ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "हमने निर्वाचन आयोग से कहा है कि यदि वीरभद्र सिंह ने सूचना छिपाई है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।" उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान पर भी सवालिया निशान लगाता है।

 

Tags: anurag thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD