Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तर प्रदेश के बजट में गांव, गरीब के लिए बहुत कुछ : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 16 Feb 2018

Last updated on: Feb 16, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल और उनकी टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब और नौजवानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट को तैयार करने वाली पूरी टीम बधाई की पात्र है। बजट पेश होने के बाद योगी ने मीडिया से कहा कि इस बजट में 14 हजार 341 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश का 2018-19 का शानदार बजट पेश करने के लिए मैं वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की नजीर पेश करेगा।"योगी ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। यह पिछली बार के बजट की तुलना में 11़ 4 फीसदी ज्यादा है। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का ध्यान रखते हुए पेश किया गया है। इसमें शिक्षा के लिए काफी पैसा दिया गया है। इस बजट में बेसिक के साथ माध्यमिक, उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए काफी धन आवंटित किया गया है। योगी ने कहा कि इस बार भी वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए प्रदेश के किसान, नौजवान, महिला तथा गांवों को ध्यान में रख कर समग्र रूप से बहुत अच्छा पेश किया गया है। अब सरकार इसी उम्मीद के साथ प्रदेश के विकास में लग जाएगी। इस बार कृषि और उससे संबद्ध क्रियाकलाप के लिए 8403़ 40 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछली बार की तुलना में 17़ 5 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि बजट किसानों और विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों की मुश्किलों को कम करने वाली कई योजनाओं के लिए धन आवंटित किया गया है। योगी ने कहा कि बजट में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश में सिंचाई की परियोजना के साथ बुंदेलखंड की आठ जरूरी सिंचाई परियोजना बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी की अच्छी व्यवस्था के लिए 10938़ 19 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली बार की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा, "मुसहर जाति के लोगों के लिए और ऐसे लोगों के लिए, जिनके नाम पर आज तक जमीन का कोई पट्टा नहीं हुआ है, हमने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमने 1556 ऐसे गांव चिह्न्ति किए हैं, जहां योजना पहुंचेगी।" उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी सड़कें बनाने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 17615़ 29 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है। सरकारी कार्यालयों को ई-ऑफिस से जोड़ने के लिए हमने 22 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना से 22 विभाग पहले ही जुड़ चुके हैं, बाकी विभाग भी जल्द ही जुड़ेंगे।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD