Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

अब्दुल रहमान वीरी ने राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

राजस्व, हज एवं औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज विभाग के वरिश्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।राजस्व वित्तयुक्त लोकेश झा, राजस्व आयुक्त सचिव शाहिद इनायत उल्ला, मंडलायुक्त जम्मू हेमंत शर्मा, उपायुक्त कुमार राजीव रांजन, कस्टोडियन जनरल जेएंडके एजाज अहमद भट्ट, सर्वेक्षण एवं भू रिकार्ड जम्मू एवं श्रीनगर के क्षेत्रीय निदेशक तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में कैपेक्स बजट के अंतर्गत निधि आवंटन के खर्चे सहित विभाग की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के बारे मे बताया गया। यह भी बताया गया कि प्रस्तावित 712.12 लाख की राशि से 31 जनवरी 2018 तक 613.84 लाख रु का व्यय हुआ है।मंत्री ने अधिकारियों से वित्त विभाग को नियमित आधार पर मासिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा तथा उन्हांने मंडलायुक्त जम्मू से आगे की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी कहा।बैठक में बताया गया कि पुरानी/नई प्रशासनिक इकाईयों को सुदृढ़ बनाने हेतु वर्तमान वित्त वर्श के दौरान निर्धारित 92.82 लाख रु की राषि में से जनवरी 2018 तक 85.50 लाख रु का उपयोग किया जा चुका है। 

यह जानकारी दी गई कि राजस्व अधिकारियों को वाहन उपलब्ध करवाये जा रहे है। पहले चरण में सभी एसडीएम को नये वाहन उपलब्ध करवाये गये हैं और दूसरे चरण में तहसीलदारों को भी दिये जायेंगे।अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को नायब तहसीलदारों की डीपीसी और पटवारियों से गिरदावरों की पदोन्नति के लम्बित मुद्दों को देखने के लिए कहा।डिजीटल भारत भूरिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम की प्रगति से सम्बंधित बैठक में बताया गया कि राजस्व दस्तावेजों/मानचित्रों की स्कैनिंग, ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट की स्थापना और जीओ इंफारेमेशन सिस्टम का विकास प्रगति पर है।इवैक्यू सम्पति विभाग के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए मंत्री ने जम्मू और कश्मीर संभाग में पहले से ही चिन्हित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए कहा ताकि इन्हें यथाशीघ्र पूरा किया जा सके। सरकारी विभागों द्वारा पहले से ही प्राप्त किये गये ईपी विभाग की भूमि के लिए भुगतान इक्टठा करने सम्बंधित मंत्री को बताया गया कि जम्मू संभाग में 3 करोड जबकि कश्मीर संभाग में 75 लाख रु एकत्रित किये गये हे।वीरी ने मंडलायुक्त जम्मू को भुगतान एकत्रित करने की प्रक्रिया की जांच और समीक्षा करने तथा कस्टोडियन जनरल को लम्बित भुगतानों के मुद्दे को सम्बंधित विभाग और एजैंसियों के समक्ष रखने के लिए भी कहा।

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD