Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

केन्द्रीय आडीडी मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जम्मू व कश्मीर में आरडीडी, पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा की

विभिन्न केन्द्र प्रायोजित विकास योजनाओं को पूरा करने हेतु राज्य सरकार को पूरी वित्तीय, तकनीकी सहायता देने का आश्वासन दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज राज्य सरकार से आग्रह किया कि एक विकसित देश के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाये। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात जम्मू व कश्मीर राज्य में ग्रामीण विकास के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू करने की समीक्षा करते हुए कही।ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, आरएंडबी के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, समाज कल्याण आयुक्त सचिव सज्जाद अहमद खान, अतिरिक्त सचिव राकेश बडयाल, समन्वयक-मिशन निदेषक बक्षी जावेद हिमायुन, ग्रामीण विकास निदेशक कश्मीर और जम्मू आर.के. भट्ट और सईद गजनफर अली, ग्रामीण स्वच्छता एवं पंचायती राज निदेशक नजीर अहमद शेख, वित्त निदेशक एस.एल. पंडिता, संयुक्त निदेशक योजना सईद शब्बीर, राज्य पोशण अधिकारी तुफेल अहमद राठौर और अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि देश का विकास गावों के विकास से जुडा है क्योंकि अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से रोज़गार सृजन, सड़क सम्पर्क, कौशल विकास एंव आवास से सम्बंधित योजनाओं पर विषेश बल देने के साथ विभिन्न आरडीडी योजनाओं को अक्षशः लागू करने के लिए कहा।मंत्री ने विभिन्न योजनाओं को लागू करने पर संतुश्टि जताई तथा सरकार से बेहतर परिणामों के लिए कार्य की गति में तेजी लाने के लिए कहा।नरेन्द्र तोमर ने कहा कि बेरोज़गारी आज के समय में एक बड़ी चुनौती है तथा बड़ी बेरोज़गारी से निपटने के लिए कौशल विकास एक प्रमुख मार्ग है। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कौषल युवा को विकसित कर एक अदभुत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में कुछ कश्मीरी युवाओं से मिलकर बहुत खुश हुए जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण लेने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण ढांचे के विकास के साथ साथ मनरेगा जैसे कार्यक्रम और हिमायत के तहत कौशल विकास ग्रामीण गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के अतिरिक्त उनकी आमदनी में बढ़ोतरी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार वित्तीय और तकनीकी सहायता सहित राज्य को प्रत्येक सहायता देगी।उन्होंने पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा भी की तथा कहा कि सडकों का निर्माण समृद्धि का मार्ग है तथा उन्होंने राज्य सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना और अन्य सम्बंधित योजनाओं को लागू करने पर बल दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से केन्द्र नीधि का लाभ उठाने हेतु सडक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आग्रह किया।मंत्री ने बताया कि पीएमजीएसवाई के चरण 10 तक 2410 सडकों और 108 पुलों का निर्माण 8132.38 करोड़ रु. की मंजूर राशि से किया गया है जिसमें से इस वर्श के जनवरी तक 4085.92 करोड़ रु. खर्च हुए हैं।मंत्री ने बताया कि राज्य में पीएमजीएसवाई शुरू होने से पहले राज्य में ग्रामीण सम्पर्क 58 प्रतिशत था जो बढ़कर अब तक 86.13 प्रतिशत हो गया है।इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि विभाग ने ग्रामीण सम्पर्क को एक मुख्य चुनौती के ऊपर चिन्हित किया है तथा पिछले कुछ वर्शों में ग्रामीण सम्पर्क पर बल दिया है और इस समयावधि के दौरान 679 पुलों, 2283 पुलियों और 31337 सड़कों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने 2696 तालाब, 885 चैक डैम, 3617 जल संचयन टैंेक, 561 खेल के मैदान, 72 मछली पालन तालाब, 55 आंगनवाडी केन्द्र भी बनाये हैं और 4622 पारम्परिक जलस्रोतों के नवीनीकरण तथा 20143 लद्यु सिंचाई कार्य किये हैं जबकि 23.90 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाये हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु राज्य में उम्मीद योजना की सबसे बड़ी सफलता यह है कि  इसने राज्य के 68 ब्लाकों में योजना के अतर्गत 2.08 लाख महिलाओं को 22270 स्वसहायता समूहों से जोड़ है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जेकेएसआरएलएम को हिमायत योजना के तहत 3 वर्शो की समयावधि के लिए 1601.51 करोड़ रु. के आवंटन के साथ 124 लाख राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार देने की जिम्मेदारी भी सोंपी गई है।इससे पूर्व अब्दुल हक ने कार्यक्रम के समन्वयक, एसआरएलएम के निदेशक बक्षी जावेद हिमायुन और विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD