Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

हाजी अनायत अली, बाली भगत ने कारगिल में स्वास्थ्य परिदृश्य की समीक्षा की

सभी स्वास्थ्य परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

विधान परिशद के चेयरमैन हाजी अनायत अली और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक में कारगिल जिले में स्वास्थ्य परिदृष्य की समीक्षा की।एलएएचडीसी के चेयरमैन/सीईई के.ए. काचू, कार्यकारी पार्शद मोहम्मद हुसैन, एलएएचडीसी के पार्शद मोसिन अली, एचएंडएमई के प्रमुख सचिव डॉ. पवन कोतवाल, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. मोहन सिंह, एचएंडएमई के वित्त निदेशक मोहम्मद रफीक, सीएमओ कारगिल तथा एचएंडएमई विभाग और परिशद सचिवालय के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में कारगिल में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली के साथ साथ विभिन्न चालू स्वास्थ्य परियोजनाओं की स्थिति और डाक्टरों और पैरोमेडिक्स के रिक्त पदों से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुददों पर विस्तृत चर्चा की गई। चेयरमैन ने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने हेतु पर्याप्त राशि और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने तथा सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरने हेतु कदम उठाने के लिए कहा।चेयरमैन ने खुरबाथंग में 200 बिस्तर वाले नये जिला अस्पताल और जेएनएम स्कूल की प्रगति के बारे में बताया तथा उन्होंने इन्हें तेजी से पूरा करने हेतु राशि जारी करने के लिए कहा। 

उन्होंने दवाईयों, उपकर्णों आदि के लिए एनएचएम के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों की सुचारू कार्यप्रणाली हेतु प्राथमिकता से राशि जारी करने के लिए कहा। उन्होंने जिला अस्पताल कारगिल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए क्रिटिकल केयर एम्बूलैंस,  रूटीन एम्बूलैंस उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा।मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र प्राथमिकता वाला क्षेत्र तथा राज्य के हर एक कोने में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी जायज मांगों को प्राथमिकता से लेने तथा कम से कम समय के भीतर इनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इसी बीच उन्होंने जिले में 2 एम्बूलैंसें और 2 आईएसएम डाक्टरों की सेवाऐं उपलब्ध करवाने का आष्वासन दिया।जिले में डाक्टरों और पैरामेडिक्स के रिक्त पदों को भरने से सम्बंधित मंत्री ने कहा कि जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी दोनों भर्ती एजैंसियों को चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला अस्पताल और एएमटी स्कूलों सहित चालू परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। 

 

Tags: Haji Anayat Ali , Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD