Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

उमा भारती सिर्फ 3 साल चुनाव नहीं लड़ेंगी

उमा भारती
उमा भारती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 13 Feb 2018

Last updated on: Feb 13, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की अत्यंत मुखर नेता के तौर पर पहचानी जाने वाली झांसी की सांसद साध्वी उमा भारती ने उनके चुनाव न लड़ने संबंधी बयान को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए यहां मंगलवार को कहा कि वह तीन साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। उमा भारती ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, घुटनों और कमर में तकलीफ रहती है, चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श दिया है कि वे तीन साल तक ज्यादा यात्राएं न करें, नहीं तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। लिहाजा, उन्होंने अगले तीन साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बात उन्होंने कही थी, उसे आधा-अधूरा बताया गया। वह वर्ष 2019 का लोकसभा और आगामी तीन साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी, उसके बाद का चुनाव लड़ेंगी। इस अवधि में पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। जिन राज्यों में चुनाव प्रचार में उनकी जरूरत होगी, वहां जाएंगी। (चिकित्सकों ने हालांकि उन्हें ज्यादा यात्राएं न करने की सलाह दी है)भारती ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी बात से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया है। शाह ने कहा है कि अभी वह मंत्री पद का अपना दायित्व निभाएं। वह 75 वर्ष की उम्र तक राजनीति में सक्रिय रह सकती हैं, अभी तो 54 वर्ष की ही हैं। तीन साल बाद उनके लिए राजनीति के 15 साल रहेंगे। 

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD