Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू कश्मीर में 35 फल मंडियां, 3 फल टरमिनल निर्माणाधीन हैं- सईद बशारत बुखारी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 07 Feb 2018

Last updated on: Feb 07, 2018, 00:00 IST

बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी ने सदन को बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3 फल टरमिनल सहित 35 फल मंडियां निर्माणाधीन हैं।विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार 7 करोड़ रु. की लागत से पुंछ में 26.6 कनाल भूमि पर एक फल एवं सब्जी मार्किट बना रही है। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 तक इसपर 92 लाख रु. का खर्चा आया है जबकि प्रशासनिक ब्लाक और ऑक्षन शैड को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्श (2017-18) के दौरान 0.36 करोड़ रु. की राशि जारी की गई थी। प्रष्न के अन्य भाग के उत्तर में मंत्री ने कहा कि बागवानी क्षेत्र के प्रोत्साहन हेतु पुंछ जिले के हवेली निर्वाचन क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में कईं केन्द्र प्रायोजित एवं राज्य क्षेत्र योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेब की उच्च घनत्व प्रजाती के प्रचार हेतु फल पौध नर्सरी राजपुरा मंडी में आयातित पौधारोपण, अजोत, देगवार, माल्दयान और खारी में पीकन नट विलेज की स्थापना, जलसंसाधनों के निर्माण, किसान जागरूकता, मानव संसाधन विकास और विभागीय नर्सरी अजोत में गुणवत्ता वाली पौध सामग्री के उत्पादन सहित प्रमुख गतिविधियां शुरू की गई हैं।मंत्री ने कहा कि हवेली निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत वर्श 2016-17 और वर्श 2017-18 के दौरान 1.18 करोड़ रु. की राशि का उपयोग किया गया है।अल्ताफ अहमद, बशीर अहमद डार, अब्दुल मजीद लारमी, अब्दुल रहीम राथर और अब्दुल मजीद पादर ने अनुपूरक प्रष्न पूछे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सुचारू मार्किटिंग सुविधाओं और फल एवं सब्जी मंडियों में मौजूदा ढांचे के स्तर को बढ़ाने की मांग की।

 

Tags: Syed Basharat Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD