Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अध्यक्ष ने सरकार को आवासीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों की घुसपैठ को सुलझाने के लिए कहा

विधायकों ने जन महत्व के मुद्दे उठाए

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 06 Feb 2018

Last updated on: Feb 06, 2018, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर विधान सभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने सरकार से कहा कि राज्य के दोनों संभागों आवासीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के घुसपैठ को कम करने के लिए उचित कार्रवाई करे।विधायक उस्मान माजिद ने सदन में षून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद निर्देश पारित किए गए।माजिद ने सरकार से कहा कि जिला बांदिपोरा में अयामत मुल्ला और अहाम शरीफ गांवों में बंदरों के खतरे से निपटने के लिए कदम उठाए।। बाद में अन्य विधायकों ने भी इस मुद्दे केा उठायाए जिन्होंने स्थानीय आबादी पर बंदरों और अन्य जानवरों द्वारा बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की और सरकार से अनुरोध किया कि वे उपद्रव की जांच के लिए उचित उपाय करें।इस बीच, कई सदस्यों ने आज षून्य काल के दौरान विधान सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।हकीम मोहम्मद यासीन ने सरकार से दूधपथरी विकास प्राधिकरण में रिक्त पदों को भरने के लिए कहा और उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों पर काम की गति में तेजी लाने के लिए सरकार से आग्रह किया।

मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने सदियों पुराने हाथी जीवाश्म, जिसे 2002 में गैलंदर पंपोर में खोजा गया था और संरक्षण के लिए एक शेड लगाया गया था और बाद में जीवाश्म को 2007 में जम्मू विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था, ऐसा बताया जाता है कि अब लापता है, के कुप्रबंधन के बारे में चिंतित व्यक्त की ।नीलम कुमार लंगेह ने अपने निर्वाचन क्षेत्रमें उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन की मांग की।मोहम्मद शफी उड़ी ने सरकार से उड़ी बाजार में चोरी के मामलों को रोकने के लिए कदम उठाने के लिए कहा और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति और अन्य मुद्दों सहित वास्तविक मांगों को पूरा करने के लिए भी मांग की।मुमताज अहमद खान ने सरकार से गुलाबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नियाबत के निपटारे के लिए समिति के गठन के लिए आग्रह किया।शून्य काल में भाग लेते हुए मोहम्मद खलील बंध ने कहा कि पुलवामा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक के निर्माण के कारण जमीन मालिकों, जिनकी जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित नहीं की गई है, को प्रभावित किया है क्योंकि रेलवे ट्रैक क्षेत्र में जल प्रवेश कर जाता है। उन्होंने इन क्षेत्रों में निरंतर जल प्रवेश के कारण नुकसान के लिए ऐसे भूमि मालिकों को मुआवजे की मांग की।पवन कुमार गुप्ता ने सरकार से कश्मीर घाटी की तर्ज पर जम्मू संभाग के मामलों को वापस लेने का आग्रह किया।

बशीर अहमद डार ने कुपवाड़ा जिले में उच्च रैंक अधिकारियों के खाली पदों को भरने की मांग की।आर एस पठानिया ने राज्य के बाहर मारे जाने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र के पीड़ितों को एसआरओ 43 का लाभ देने की मांग की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सैयद आगा रुहुल्ला ने राज्य के कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में वृद्धि के लिए वकालत की।एजाज अहमद मीर ने जिला अस्पताल शोपियां के लिए पर्याप्त चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया।गगन भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली और सड़क के आधार पर सुधार के लिए सरकार से कहा।अली मोहम्मद सागर ने सरकार से राज्य और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के साथ संवाद प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।हाजी अब्दुल रशीद दार ने वाडरो सोपोर की लड़की को कुत्ते के काटने की घटना का मुद्दा उठाया और मृतक के परिवार को तत्काल मुआवजे की मांग की।मोहम्मद अब्बास वानी ने जेके हाउस चंडीगढ़ में अतिरिक्त आवास का निर्माण करने की मांग की।दलिप परिहार ने सरकार से कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों पर काम की गति तेज करें।

मोहम्मद अकबर लोन ने सरकार से नगागम, हाजिना, मदवन और सोनावरी संसदीय क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।गुलजार अहमद वानी ने अपने विधानसभा में सभी चल रहे स्वास्थ्य भवनों और अन्य विकास कार्यों के निर्माण पर काम की गति तेज करने की मांग की।शाह मोहम्मद तांत्रे और जीवन लाल ने भी शून्य काल में भाग लिया और अपने संबंधित क्षेत्रों के विभिन्न सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाया और तत्काल निवारण की मांग की।शक्ति राज परिहार ने अदालत में स्टे हटवाने की मांग की और सरकार से कहा कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरु करे। देवेंद्र सिंह राणा ने सरकार से बार-बार सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण पीड़ित सीमावर्ती इलाकों में लोगों की दुर्दशा को देखने के लिए सदन समिति का गठन करने के लिए कहा गया। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित 429 छात्रों को केएस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की भी मांग की।चौधरी मोहम्मद अकरम और दवेन्द्र मन्याल ने भी शून्य काल में भाग लिया और अपने संबंधित क्षेत्रों के सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाया और तत्काल निवारण के लिए सरकार की मांग की।

नूर मोहम्मद शेख ने सरकार से शेल्टांग क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए कहा और क्षेत्र में नालियों पर निर्माण कार्य को गति देने के लिए भी कहा। जावेद ़ अहमद राणा ने जल संसाधनों का दोहन करने के लिए व्यापक योजना तैयार करने का आग्रह किया।मोहम्मद अमीन भट्ट ने मीर बाजार, केलर, मस्कोट और देवसर चुनाव क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों को पर्याप्त पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने की वकालत की।सईद मोहम्मद फारूक अंद्राबी ने भी शून्य काल में भाग लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक के निर्माण के कारण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की। उन्होंने सरकार से कश्मीर के प्रवेश द्वार पर दुकानों का निर्माण करने के लिए कहा और दुकानों के आवंटन के साथ प्रभावित लोगों को समायोजित करने का आग्रह किया।मुबारक गुल ने कश्मीरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सरकार से आग्रह किया और कश्मीरी कवियों के लिए भी मांग की।विकार रसूल वानी ने कहा कि बनिहाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रेक के निर्माण के कारण पीने के पानी के संसाधन प्रभावित हुए और क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई।राजा मंजूर अहमद ने केरन के लिए चार वाहनों की मांग कीअल्ताफ अहमद वानी ने भी शून्य काल के दौरान सरकार से अपने चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों के निर्माण की शुरुआती निविदा मांगने को कहा।

 

Tags: Kavinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD