Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

जम्मू कश्मीर बैंक ने पीपीएनडीएमटी फुटबाल गोल्ड कप प्रतियोगिता जीती

अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को शांति, समानता के राजदूत बताया, अंसारी ने युवाओं पर विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने खिलाड़ियों को शांति एवं समानता के राजदूत बताते हुए राज्य के युवाओं को खेलों के साथ साथ लोगों के दिलों को जीतने के लिए सच्ची खेल भावना अपनाने की सलाह दी।अध्यक्ष ने यह बात आज परेड ग्राऊंड में जम्मू कश्मीर बैंक और पंजाब की टीम के बीच खेले गये दूसरे पंडित प्रेम नाथ डोगरा मेमोरियल फुटबाल गोल्ड कप प्रतियोगिता के अंतिम मैच के समापन समारोह पर सम्बोधित करते हुए कही। इस मैच का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग के सहयोग से पंडित प्रेम नाथ डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया था, जिसमें पंजाब और जम्मू व कश्मीर की 25 प्रमुख फुटबाल टीमों ने भाग लिया। यह अंतिम मैच जम्मू व कश्मीर बैंक ने एक गोल से जीता।युवा सेवा एवं खेल मंत्री मोलवी इमरान रजा अंसारी के अतिरिक्त विधायक राजेश गुप्ता एवं पार्शद विक्रम रंधावा, पंडित प्रेम नाथ डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) सुचेत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मोलवी रजा अंसारी ने कहा कि  युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में स्वयं को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हर एक हिस्से में खेल ढांचे को बढ़ाएगी।इसके उपरांत मंत्री ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफियां दीं। 

 

Tags: Kavinder Gupta , Molvi Imran Raza Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD