Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मध्यप्रदेश : धरने के तीसरे दिन यशवंत सिन्हा को मिला आप का साथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) , 03 Feb 2018

Last updated on: Feb 03, 2018, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एनटीपीसी संयंत्र के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए धरना दे रहे 81 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को तीसरे दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का साथ मिला। भूमि अधिग्रहण के समय किए गए वादे पूरे न किए जाने पर आंदोलन करने वाले किसानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए जाने के विरोध में सिन्हा गुरुवार से ही धरना पर बैठे हैं। वह सर्द रातें भी खुले आसमान के नीचे बिता रहे हैं। किसानों का मुद्दा उठाने के कारण उन्हें आप का समर्थन मिल गया है। यशवंत सिन्हा एक फरवरी की दोपहर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। सिन्हा के धरने से जिला प्रशासन और सरकार भी चिंतित है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने शनिवार को नरसिंहपुर पहुंचकर सिन्हा के धरने का समर्थन किया और ऐलान किया कि जब तक सिन्हा धरने पर रहेंगे, वह उनके साथ ही बैठेंगे। प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने आरोप लगाया, "प्रदेश में हर जगह किसानों की जमीन छीनी जा रही है और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार महज चुनाव की भाषा समझती है। चुनाव के समय किसान अन्नदाता हो जाता है, लेकिन उसके बाद उसे भुला दिया जाता है।"उन्होंने कहा कि आज से इस धरने में वह भी शामिल हो रहे हैं और जब तक किसानों की मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक वह पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा और किसान नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्काजी के साथ धरने पर बैठे रहेंगे। 

अग्रवाल ने कहा कि रविवार यानी चार फरवरी को आम आदमी पार्टी किसानों की मांग के समर्थन में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। सिन्हा प्रशासनिक अधिकारियों से किसी तरह की बात करने को तैयार नहीं हैं, वह जिलाधिकारी अभय वर्मा और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला से साफ कह चुके हैं कि किसानों पर एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले वापस लिए जाएं। सिन्हा के इस रुख से प्रशासन के साथ राज्य सरकार भी पशोपेश में है। बुजुर्ग नेता की सेहत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वह रात भी खुले में गुजार रहे हैं।नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में स्थापित होने वाले एनटीपीसी संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने से लगभग 500 किसान प्रभावित हुए हैं। उनकी जायज मांगों और पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं किए जाने पर किसानों ने आंदोलन किया। कथित तौर पर उसी दौरान एनटीपीसी के एक अधिकारी की शिकायत पर किसानों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा, "संबंधित अधिकारी लगातार यही कह रहा है कि उसने कोई रिपोर्ट ही नहीं लिखाई। सवाल उठता है तो रिपोर्ट किसने और क्यों लिखी गई? यह पूरी तरह किसानों के दमन की कोशिश है, मगर ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।" 

 

Tags: Yashwant Sinha , AAP , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD