Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंडिया ओपन बैडमिंटन : सिंधु की जीत, सायना, कश्यप, प्रणीथ की हार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Feb 2018

Last updated on: Feb 02, 2018, 00:00 IST

योनेक्स-सनराइज डॉ अखिलेश दास गुप्ता बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार मौजूदा विजेता भारत की पी.वी. सिंधु ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन सायना नेहवाल हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। भारत को हालांकि पुरुष एकल वर्ग में निराशा हाथ लगी है। पुरुष एकल वर्ग में बी. साई. प्रणीथ और पारुपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए हैं। सिंधु ने स्पेन की बीटरिज कोरालेस को मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रणीथ को चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन ने क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कश्यप को चीन के कियाओ बिन ने मात दी। सिंधु ने कोरालेस को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-12, 19-21, 21-11 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन से होगा जिन्होंने हांग कांग की यिप पुई यिन को 21-11, 21-11 से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा है। महिला एकल वर्ग में स्पेन की कैरोलिना मारिन को अप्रत्याशित हार मिली है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें हांग कांग की चेयुंग नगान यी ने 21-12, 21-19 से मात दी। सेमीफाइनल में चेयुंग की भिड़ंत अमेरिका की बेइवेन झांग से होगी। झांग ने सायना को 32 मिनट में 21-10, 21-13 से आसान मात दी। 

पुरुष एकल वर्ग में चेन ने अंतिम आठ के मुकाबले में प्रणीथ को 21-15, 21-13 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में चेन का सामना बिन से होगा। बिन ने भारत के कश्यप को 21-16, 21-18 से हराया। समीर वर्मा भी इस वर्ग में अपना मुकाबला नहीं जीत पाए। उन्हें इश्कांदेर जुल्कारनेन ने 21-17, 21-14 से मात दी। यह मैच 49 मिनट तक चला। वहीं पुरुष युगल में मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल मैच में इस जोड़ी को इंडोनेशिया की मार्कस फेरनाल्डी गिडेयोन और केविन संजय सुकामुइजो ने 21-19, 21-19 से पराजित किया। वहीं महिला युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीन डु युए और ली यिनहुई की जोड़ी ने 21-17, 23-21 से शिकस्त दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मिश्रित युगल में अश्विनी और रैंकीरेड्डी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को डेनमार्क की माथियास क्रिस्टियानसेन और क्रिस्यिान पेडेरसन की जोड़ी ने 21-17, 21-11 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

 

Tags: Saina Nehwal , V. Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD