Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शौर्य स्मारक में सीमा की सजीवता का एहसास : आनंदीबेन पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 29 Jan 2018

Last updated on: Jan 29, 2018, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को राजधानी स्थित शौर्य स्मारक का स्थल भ्रमण करते हुए कहा कि इसे देखकर ऐसा लगता है, मानो प्रत्यक्ष रूप से सीमा पर चल रहीं गतिविधियां देख रहे हैं। राज्यपाल पटेल ने शौर्य स्मारक स्थल का भ्रमण कर यहां स्थापित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "स्मारक में सीमा पर सेना और सैनिकों की गतिविधियों को बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया है। ऐसा लगता है कि हम प्रत्यक्ष रूप से सीमा पर सब देख रहे हैं।" राज्यपाल ने कहा कि युद्ध और सीमा की गतिविधियों के फोटोग्राफ और चिंत्राकन अनूठा है। युद्ध और कश्मीर की सीमा के हालात ऐसे दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर सैनिकों के प्रति मन में उत्पन्न भाव हमेशा के लिए बने रहने वाले हैं।राज्यपाल ने कहा, "आज हम आजाद देश में चैन से सो रहे हैं, वह शहीद सैनिकों के बलिदान का ही फल है। हमारे देश के हर शहीद की शौर्यगाथा हमारे लिए इतिहास है। सभी बच्चों और युवाओं को इस स्मारक को देखना चाहिए।"राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ इस स्थल को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें देशभक्ति और देशसेवा की प्रेरणा मिल सकेगी। राज्यपाल पटेल ने शौर्य स्मारक स्थल पर मध्यप्रदेश के शहीदों के गांवों से लाई गई मिट्टी (शौर्य रज) पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 

 

Tags: Anandiben Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD