Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी सरकार का यह अंतिम बजट होगा : शशि थरूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 28 Jan 2018

Last updated on: Jan 28, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस सांसद व लेखक शशि थरूर का कहना है कि आगामी आम बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट होगा। थरूर ने अपनी हिंदी-अंग्रेजी मिश्रित भाषा में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया। हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब 'व्हाई आई एम हिंदू' में थरूर ने हिंदुत्व विचारधारा की तीखी आलोचना की है।वह जयुपर साहित्य महोत्सव (जयपुर लिट फेस्ट) में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी किताब 'एन एरा ऑफ डार्कनेस' पर यहां एक सत्र को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, "यह मोदी सरकार का अंतिम बजट होने वाला है और इस बजट में कुछ निराशाजनक कदम उठाने की बात हो सकती है, मसलन रोजगार का जिक्र किया जा सकता है।"उन्होंने कहा, "उन्होंने जो वादे किए है उनपर अवश्य कायम रहना चाहिए। इसलिए ध्यान खींचने के लिए वे रोजगार को लेकर कुछ कर सकते हैं।"थरूर ने मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा, "जिसने कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा वो आज पकौड़े की बात करने लगे हैं। वो नही समझते कि लोग चाय और पकौड़े इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।"राहुल के बारे में सवाल करने पर थरूर ने कहा, "हमें अवश्य उनको इस पार्टी की मर्यादा की समीक्षा करने का समय देना चाहिए।"उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अनिच्छुक राजनेता नहीं हैं। हमने उनको गुजरात में देखा। वह हमेशा यात्रा करते रहे और अपना काम कर दिखाया है।"

 

Tags: Shashi Tharoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD