Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को आगे लाना कांग्रेस की जीत में मददगार होगा : जयराम रमेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Jan 2018

Last updated on: Jan 28, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि युवाओं को आगे लाने और बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करने से 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को समाप्त करने में कांग्रेस को मदद मिलेगी। उन्होंने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, "गुजरात चुनाव कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित हुआ है और मैं समझता हूं कि हमने लगभग इसे जीत लिया था..हमने भाजपा को रक्षात्मक स्थिति में खड़ा कर दिया और उनकी बुरी स्थिति हुई। वे 150 सीटों की कल्पना कर रहे थे और मिली मात्र 99 सीटें।"पार्टी के नए अध्यक्ष राहुल गांधी में भरोसा जताते हुए जयराम ने कहा कि गांधी युवाओं को शीर्ष नेतृत्व की भूमिका में ला रहे हैं।रमेश ने कहा, "नए अध्यक्ष युवाओं को आगे ला रहे हैं। मेरे जैसे पुराने लोगों को वास्तव में किनारे हो जाना चाहिए। 60 वर्ष उम्र वालों को कह देना चाहिए कि आप सेवानिवृत्त हैं। आपको यही करने की जरूरत है।"उन्होंने कहा, "मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि हम कर्नाटक में जीत रहे हैं। माहौल में बदलाव शुरू होगा। यदि राजस्थान में आज चुनाव हो तो हम जीत जाएंगे।"जयराम के अनुसार, लोग (प्रधानमंत्री) मोदी से नाराज हैं और देश में आपातकाल जैसे हालात हैं।

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD