Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सदस्यों ने बिजली उत्पादन में वृद्धि, आपूर्ति स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 22 Jan 2018

Last updated on: Jan 22, 2018, 00:00 IST

विभिन्न सदस्यों ने ऊपरी सदन में ऊर्जा क्षेत्र पर विषेश चर्चा में भाग लिया।चर्चा शुरू करते हुए सज्जाद अहमद किचलु ने सदन समिति के गठन की मांग की जो सभी मौजूदा और प्रस्तावित ऊर्जा परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी और भूमि के मालिकों के लिए मुआवजा उपलब्ध करवाने, पर्यावरण सम्बंधी मुद्दो और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देनें के सम्बंध सुझाव पेश करेगी।फिरदौस अहमद टाक ने चर्चा मे भाग लेते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु पहली बार सरकार द्वारा एक विस्तृत नीति बनाई गई है । उन्होंने स्थानीय रोजगार सृजन को सरल बनाने हेतु सीवीपीपीसी द्वारा लागू की जा रही ऊर्जा परियोजनाओं मे स्थानीय मानव संसाधन नियुक्त करने के लिए कहा। उनहोंने ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण को शुरू करते समय क्षेत्र के लोगों के सामाजिक आर्थिक अधिकारों की सुरक्षा पर बल दिया। उनहोंने स्थानीय विकास के लिए सीएसआर नीधि के उपयोग पर भी बल दिया।गुलाब नबी मोंगा ने प्रभावितों को अस्पताल, स्कूल और अन्य सम्बंधित सुविधाएं देने हेतु विस्तृत कार्यक्रम शुरू करने के लिए कहा।

अशोक खजुरिया ने भी चर्चा मे भाग लेते समय बिजली आपूर्ति बढाने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऊर्जा क्षेत्र में नये कदम उठाने के लिए सरकार की सराहना की।नरेश गुप्ता ने पर्यावरण सम्बंधी समस्याओं पर चर्चा करने हेतु  एक सदन समिति की स्थापना और एक ढांचागत कार्य शुरू करने पर बल दिया।शाम लाल भगत ने प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त पुनर्वास कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने एक सदन समिति की स्थापना और क्षेत्रों के कौशल युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के लिए भी कहा।  सोफी युसूफ ने गठबंधन सरकार की सराहना करते हुए ऊर्जा क्षेत्र मंे सरकार द्वारा उठाये गये कदमों पर रोशनी डाली। गिरधारी लाल रैना ने राज्य को राश्ट्रीय पुनर्वास नीति प्रदान करने पर बल दिया।सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने राज्य को ऊर्जा परियोजनाएं हस्तांतरण करने को कहा।यासीर रिशी ने गठबंधन सरकार के एजैंडे को बताते हुए कहा कि पहली बार सरकार ने ऊर्जा परियोजनाओं का हस्तांतरण किया है।

 

Tags: Sajjad Ahmad Kichloo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD