Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विभिन्न राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों की 100 सुगम्य वेबसाइटों का सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत लोकार्पण

थावरचंद गहलोत ने ‘सुगम्यता के विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2018

Last updated on: Jan 19, 2018, 00:00 IST

दिव्यांगजनों के अधिकारिता के लिए एक अभूतपूर्व कदम के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने आज यहां विभिन्न राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों की 100 सुगम्य वेबसाइटों का सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत लोकार्पण किया। इसका लोकार्पण ‘सुगम्यता के विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ के अवसर पर किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला और कृष्ण पाल गुर्जर भी उपस्थित थे। दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग की सचिव शकुंतला डी. गामलिन और सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नागरिक विमानन मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन में अपने विचार रखे तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुगमता के कार्यान्वयन संबंधी अमूल्य सुझाव दिये।

सुगम्य वेबसाइटें इस तरह की वेबसाइटें हैं, जहां दिव्यांगजन उनके आसान उपयोग से सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं, जानकारियों को समझ सकते हैं और वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दिव्यांगजन वेबसाइट में योगदान भी कर सकते हैं। दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग ने राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ‘वेबसाइट सुगम्यता परियोजना’ की शुरूआत की है। यह परियोजना इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी वैज्ञानिक सोसाइटी इआरएनईटी के जरिये सुगम्य भारत अभियान के तहत शुरू की गई है। इस प्रकार कुल 917 सुगम्य वेबसाइटें तैयार की जाएंगी और उनका वित्त पोषण किया जाएगा। परियोजना के तहत 100 सुगम्य वेबसाइटें तैयार कर ली गई हैं।सम्मेलन का उद्देश्य हाल में लागू हुए दिव्यांगजन अधिकार, 2016 के संदर्भ में राज्य सरकार के अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारकों को सुगम्यता के संदर्भ में संवेदनशील और जागरुक बनाना है। सुगम्य भारत अभियान के तीन घटक हैं – पर्यावरण निर्माण, यातायात और सूचना एवं संचार ईको-प्रणाली सुगम्यता।

अपने संबोधन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और उनके कल्याण के लिए हमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सुगम्य भारत अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग का एक प्रमुख देशव्यापी कार्यक्रम है। अभियान का उद्देश्य देशभर के दिव्यांगजनों के लिए ऐसा माहौल करना है, जहां वे बाधारहित, सुरक्षित और सम्मानित जीवन व्यतीत कर सकें। श्री गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण प्रदान करने के लिए उनके मंत्रालय ने देशभर में लगभग 5800 शिविरों का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुगम्य वेबसाइटें दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकारी नीतियों और योजनाओं की समुचित जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री विजय सांपला ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम आगे बढ़े हैं और सुगम्य भारत अभियान के तहत विभिन्न राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों की 100 सुगम्य वेबसाइटों का लोकार्पण करके हमने सुगम्य भारत अभियान की तरफ कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग सराहनीय काम कर रहा है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग ने कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजनों को अधिकार-सम्पन्न बनाना होगा, ताकि वे सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्रीमती शकुंतला डी. गामलिन ने राज्य सरकारों के विभागों से आग्रह किया कि वे भौतिक, संरचनात्मक और सूचना प्रौद्योगिकी इत्यादि सेवाएं प्रदान करते समय सुगम्यता मानकों को अपनाएं।

दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती डॉली चक्रबर्ती ने कहा कि ग्रामीण सुगम्यता सुनिश्चित करना जरूरी है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम्यता आयोजना में बहुत अंतर होता है। इसके अलावा बढ़ते शहरीकरण के युग में इस विषय पर बहुत कम चर्चा होती है।इआरएनईटी इंडिया परियोजना का संचालन कर रहा है, जिसका सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग वित्त पोषण कर रहा है। वेबसाइटों की सूची में से 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अब तक 917 वेबसाइटें चुनी गई हैं। इस सूची को दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग के जरिये राज्य सामाजिक कल्याण विभागों ने उपलब्ध कराया है।सुगम्य वेबसाइट डिजाइन सिद्धांत :- उचित वैकल्पिक टेक्स्ट, कैपशन वीडियो, ऑडिया ट्रांसक्रिप्ट, सभी दस्तावेजों की सुगम्ता, अर्थ के लिए रंग पर निर्भर न रहें, विवरण सटीक हो और साफ तरीके से लिखा हो तथा आसानी से पढ़ने योग्य हो।

सुगम्य वेबसाइटों की मौजूदा स्थिति :- वेबसाइटों की कुल संख्या - 917, विकास के अधीन - 244, विकसित – 208 और लाइव – 100

वेब कंटेंट सुगम्यता दिशा-निर्देश-डब्ल्यूसीएजी 2.0 :- वेबसाइटों को डब्ल्यूसीएजी 2.0 के अनुरूप सुगम्य बनाया गया है। इसे वर्ल्ड वाइड वेब के लिए मुख्य अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन वर्ल्ड वाइड वेब कंसर्टियम (डब्ल्यू3सी) के वेब सुगम्यता पहल के तहत तैयार किया गया है।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Vijay Sampla , KRISHANPAL GURJAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD