शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने राज्य के खेल ढांचे को मजबूत बनाने हेतु खेल विकास प्रयासों में कब्बडी जैसे ग्रामीण खेलों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।मंत्री ने यह बात ग्रीन फिल्ड ग्राउंड में जम्मू जिला कब्बडी एसोसिएशन द्वारा आयोजित जूनियर जिला कब्बडी चैम्पियनशिप 2018 जम्मू के उद्घाटन समारोह के दौरान कही यहां पर वह मुख्य अतिथि थीं।इस प्रतियोगिता में जम्मू जिले से लड़कों एवं लड़कियों की कुल 35 टीमें भाग ले रही हैं।जेकेएकेए के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि युवा सेवा एवं खेल पूर्व निदेशक असगर अली सम्मानित अतिथि थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने स्थानीय प्रतिभा विशेशकर महिला खिलाडियों को उनकी प्रतिभा दर्शाने हेतु एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजकों की सराहना की। मंत्री ने जमीनी स्तर पर खेल की नींव को मजबूत बनाने हेतु कब्बडी और अन्य ग्रामीण खेलों में युवाओं की अधिक भागीदारी पर बल दिया।उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में ग्रामीण खेलों और खेल परिदृश्य के विकास हेतु सामुहिक प्रयास कर रही है।उन्होंने खेल अधिकारियों से पूरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक खेल गतिविधियां शुरू करने के लिए कहा ताकि स्थानीय खेल प्रतिभा को बढावा मिल सके।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र स्तर पर खेल स्टेडियम विकसित करने हेतु भी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के मध्य खेल की भावना पैदा करने के उद्देष्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।प्रतियोगिता निदेषक कुलदीप कुमार गुप्ता, जेडीकेए सचिव दिनेश गुप्ता, आयोजक सचिव अनिल मोदी, जेकेएकेए महासचिव सुरेन्द्र मोहन गुप्ता के अतिरिक्त वरिश्ठ राजनीतिज्ञ तथा अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।