Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

28 दिसम्बर को होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए सभी प्रबन्ध सम्पूर्ण -मलूका

418 परीक्षा केन्द्र में लगभग 2 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा देंगें

सिकन्दर सिंह मलूका
सिकन्दर सिंह मलूका
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 23 Dec 2013

Last updated on: Dec 23, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक योग्यता टैस्ट 28 दिसम्बर 2013 को करवाया जा रहा है। एससीआरटी पंजाब को इस सम्बन्ध में कार्य सौंपा गया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए शिक्षा और भाषा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि पंजाब में यह टैस्ट लेेने के लिए जिला और तहसील स्तर पर कुल 36 नोडल सैंटर, 22 जिला हैड क्वाटर और 14 तहसील स्तर पर बनाए गये हैं। राज्य में  418 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिनमें कुल 20,1440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें और परीक्षार्थियों को अपने घर से ज्यादा दूर परीक्षा देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।मंत्री ने आगे कहा कि सर्दियों के मध्यनज़र परीक्षा-2 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और परीक्षा-1 दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। डिफरैंटली एबल्ड परीक्षार्थियों को बीस मिण्ट प्रति घण्टा ज्यादा समय दिया जायेगा। इन परीक्षार्थियों के लिए हर नोडल सैंटर पर एक विशेष केन्द्र स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा समय से आधा घण्टा पहले पहुंचना होगा। 

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परीक्षा को पूरे पारदर्शी, नकल रहित, निपुणता और निर्विघ्र ढंग से कंडक्ट करवाने के लिए विभाग द्वारा पूरा पुखता प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने विभाग की ओर से फ्लाईंग के अतिरिक्त जिलों के डिप्टी कमिशनरों को भी पूरी निगरानी रखने के लिए कहा है। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी और निगरान अमला अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जा सकेंगें। परीक्षार्थियों को ओएमआर उत्तरपत्रिका की स्कैंड कापी बैवसाईट पर डाल दी जायेगी। इस परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के भीतर-भीतर घोषित किया जायेगा।शिक्षा मंत्री ने समूह मण्डल और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हेैं कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए और परीक्षार्थियों के लिए हर केन्द्र पर जरूरी सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की ढील बर्दास्त नहीं की जायेगी। 

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD