Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईरान : प्रदर्शनों में 11 मरे, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया

हसन रूहानी
हसन रूहानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 02 Jan 2018

Last updated on: Jan 02, 2018, 00:00 IST

ईरान में पांच दिवसीय सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इसके पीछे विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय समाचार एजेंसी तस्नीम की खबर के मुताबिक, इसफाहान प्रांत के नायाफ अबाद शहर में प्रदर्शन के दौरान मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई। एजेंसी ने कहा, राष्ट्रपति रूहानी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के लगातार पांचवें दिन एक प्रदर्शनकारी द्वारा की गई गोलीबारी में तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।शांति बनाए रखने के रूहानी के आह्वान और प्रशासन द्वारा सोशल नेटवर्क तक लोगों की पहुंच समाप्त करने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए, तो 300 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रदर्शनकारियों ने ईरान, रूहानी और देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनी के खिलाफ नारे लगाए और कचरा डिब्बों में आग लगा दी तथा कई बैंक शाखाओं की खिड़कियां तोड़ दी। 

इस बीच, ईरानी खुफिया मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले पांच दिनों में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हालिया आशांति के पीछे के मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।रूहानी ने कहा कि ईरान के दुश्मनों ने ईरानियों से विरोध करने की मांग की थी और 2015 के परमाणु करार पर हस्ताक्षर करने और सीरियाई विवाद में शामिल होने के लिए तेहरान से बदला लेने की उनकी इच्छा में साथ देने का आश्वासन दिया था।सांसदों के एक समूह से रूहानी ने कहा कि उनकी सरकार ने कई सफलताएं हासिल की हैं, जैसे कि 2015 में ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने के समझौते से उन्होंने देश को छह प्रमुख विश्व शक्तियों में पहुंचा दिया है। इसके अलावा सीरिया, लेबनान और इराक में उनकी भूमिका प्रमुख रही है।

 

Tags: Hassan Rouhani , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD