Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

वीरेन्द्र कंवर ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Dec 2017

Last updated on: Dec 27, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में आजऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरेन्द्र कंवर को प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री शान्ता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति, सभी सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।


वीरेन्द्र कंवर का संक्षिप्त जीवन परिचय

सपुत्र श्री जगजीत सिंह; 29 जनवरी, 1964 को गांव दीब, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर में जन्म; स्नातक, विधि स्नातक तथा फार्मेसी में डिप्लोमा; श्रीमती मीना कुमारी से विवाह; एक पुत्र एवं एक पुत्री;

बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य; संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर, 1981-85; महासचिव, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला ऊना, 1992-95; प्रधान, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला ऊना, 1995-2000; सदस्य, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी, 2003-06; अध्यक्ष, भाजपा, जिला ऊना, 2006 से; उप-प्रधान, ग्राम पंचायत पलाहता, 1998-2000 एवं सदस्य जिला परिषद, ऊना,    2000-03 ।

मार्च 2003 में प्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर 2007 में पुनः निर्वाचित हुए। 

वर्ष 2012 में दूसरी बार हि.प्र. विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। 

वर्ष 2017 में लगातार तीन बार हि.प्र. विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। 

भाषा ज्ञानः हिन्दी और अंग्रेजी ।

स्थाई पताः गांव गेहरा, डाकघर हरोट, तहसील बंगाणा, जिला ऊना । 

 

Tags: Virender Kanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD