Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Dec 2017

Last updated on: Dec 27, 2017, 00:00 IST

जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसमें से आधे पहली बार मंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जयराम ठाकुर छह जनवरी को 53 वर्ष के हो रहे हैं। वह पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा और नितिन गडकरी भी मौजूद थे। समारोह में राज्य के 30,000 से ज्यादा पार्टी समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने पारंपरिक पोशाक पहन रखे थे।भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी समारोह में मौजूद थे। पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को जमीनी नेता के तौर पर पहचाना जाता है और उन्होंने हिंदी में शपथ ली। वह वर्ष 2007-12 के दौरान प्रेम कुमार धूमल मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री थे।ठाकुर की 80 वर्षीय विधवा मां समेत परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में मौजूद थे। उनकी माता मंडी जिले के एक दूरस्थ गांव में रहती हैं।

ठाकुर की पत्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा, "यह एक आम आदमी की जीत है।"उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में छह पूर्व मंत्री और छह नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को जोड़कर छह राजपूत और तीन ब्राह्मण हैं।शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह, किशन कपूर, सरवीन चौधरी एवं अनिल शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राम लाल मार्कंडे और नए चेहरे सुरेश भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर और राजीव सहगल जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं।कैबिनेट में सरवीन चौधरी अकेली महिला हैं और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं।भारद्वाज और गोविंद ठाकुर को छोड़कर सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। भारद्वाज और ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ली।पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। शर्मा को वर्ष 2013 में वीरभद्र सिह मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पशुपालन विभाग का मंत्री बनाया गया था। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन अर्पिता की शादी शर्मा के बेटे आयुष से हुई है।वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिदल, नरेंद्र बरागटा और रमेश धवाला कैबिनेट में जगह नहीं पा सके।बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा ने पिछले हफ्ते राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटें जीती थी।

ठाकुर राज्य में मंडी से पहले मुख्यमंत्री हैं। यह कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने मंडी की 10 में से नौ सीटों पर कब्जा किया। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिले के थे।नड्डा के करीबी माने जाने वाले ठाकुर ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मंडी कॉलेज और परास्नातक स्तर की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से की।भाजपा ने चुनाव से पहले प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग गया। इस दौरान नड्डा, सुरेश भारद्वाज, धूमल व ठाकुर समेत कई लोगों के नाम सामने आए।ठाकुर के नाम पर मुहर 24 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी, जहां रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण और नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल के साथी समारोह में अनुपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD