Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Listen to this article

5 Dariya News

गांधीनगर , 26 Dec 2017

Last updated on: Dec 26, 2017, 00:00 IST

विजय रूपाणी ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रूपाणी के साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में नितिन पटेल ने और आठ कैबिनेट व दस राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्रियों को नए सचिवालय के हेलीपैड मैदान में भव्य समारोह में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राम विलास पासवान, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे।इस समारोह में बहुत से भगवाधारी व आध्यात्मिक नेता मौजूद रहे, जिनसे मोदी ने समारोह शुरू होने से पहले आशीर्वाद लिया।कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में भूपेंद्र सिंह चूडासमा, आर.सी. फाल्दू, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, वेस्ताभाई वसावा, विठ्ठलभाई राडाडिया, दिलीप कुमार ठाकुर व ईश्वरभाई परमार शामिल हैं।राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में प्रदीप सिंह जडेजा, पार्थभाई पटेल, जयद्रथ सिंह परमार, नानूभाई पटकर, रमनलाल नानूभाई पटकर, पुरषोत्तम भाई सोलंकी, ईश्वर सिंह पटेल, गोपाल भाई अहिर, किशोर खनानी, बचूभाई मगनभाई खाबड व विभावरी दवे शामिल हैं।

राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोदी ने ट्विटर पर लोगों को भरोसा दिलाया कि गुजरात में भाजपा सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा गुजरात में 1995 से सत्ता में है।मोदी ने कहा, "विजय रूपाणी, नितिन पटेल व शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई। गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इस टीम को मेरी शुभकामनाएं।"उन्होंने कहा, "गांधीनगर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में इस टीम को आशीर्वाद देने के लिए जीवन के हर क्षेत्र के लोग इस समारोह में शामिल हुए। हम इनके आशीर्वाद व स्नेह के आभारी हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "राजनेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, हमारे राजग के सहयोगी व गुजरात के आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस समारोह में भाग लिया और इसे और विशेष बना दिया।"मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। वह उस समय के अपने शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए अतीत की यादों में खो गए।मोजी ने कहा, "आज के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से 2001, 2002, 2007 और 2012 की यादें ताजा हो गईं जब मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था। मैं एक बार फिर से गुजरात के लोगों को राज्य की सेवा का अवसर भाजपा को देने के लिए धन्यवाद देता हूं। गुजरात व भाजपा का रिश्ता बहुत ही खास है। मैं अपने गुजरात की बहनों व भाइयों को भरोसा देता हूं कि हम गुजरात के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शपथ ग्रहण में भाग लिया। उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुझे भरोसा है कि गुजरात प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और रूपाणी के सक्षम नेतृत्व में समृद्ध होगा।"अमित शाह ने ट्वीट किया, "मैं सभी राजनेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व राजग के सहयोगियों की मौजूदगी के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं गुजरात के लोगों को भाजपा को अपना प्यार व समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं।"

 

Tags: Narendra Modi , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD