Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चनारथल को नई सब-तहसील बनाने का ऐलान

पटियाला से पनियाली तक नये राष्ट्रीय मार्ग का नाम माता गुजरी मार्ग रखने का प्रस्ताव नेशनल हाईवे अॅथारटी को भेजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 26 Dec 2017

Last updated on: Dec 26, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज फतेहगढ़ साहिब सब -डिवीजऩ के 55 गांवों पर आधारित चनारथल को नई सब-तहसील बनाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंनेे कहा कि पटियाला से पनियाली तक नये राष्ट्रीय मार्ग का नाम माता गुजरी मार्ग रखने का प्रस्ताव भी नेशनल हाईवे अॅथारटी को भेजा दिया गया है।मुख्यमंत्री आज यहां श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों और उनकी माता की अतुल्य शहादत की याद में शहीदी सभा के अवसर पर नतमस्तक होने के लिए आए थे। उन्होंने सरहिंद में नया बस अड्डा बनाने का भी ऐलान किया जिसका निर्माण पी.आर.टी.सी. द्वारा किया जायेगा।फतेहगढ़ साहिब में दशमेश पिता जी के छोटे साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी और माता गुजरी जी ने मुग़ल हकूमत के जबर -ज़ुल्म के खि़लाफ़ अपना बलिदान दिया था।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि फतेहगढ़ साहिब शहर में सरहिंद चो के किनारे पक्के करने का रास्ता साफ हो गया है और इसके लिए 5.71 करोड़ पहले ही मंज़ूर किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को अमल में लाने संबंधी राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय से इस मामूली मसले को हल कर लिया।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने फतेहगढ़ साहिब-सरहिंद क्षेत्र में पर्यटन के ऐतिहासिक स्थलों के विकास साथ-साथ इसके सौन्यदर्यकरण के लिए एक विशेष योजना भी तैयार की है।प

टियाला से पनियाली तक (रोपड़ -फगवाड़ा रोड पर) वाया सरहिंद - फतेहगढ़ साहिब -बस्सी पठाना -मोरिंडा जाने वाले नये राष्ट्रीय मार्ग संबंधी मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंधी प्रस्ताव नेशनल हाईवे अॅथारटी को पहले ही सौंपा जा चुका है।मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, क्षेत्र विधायक कुलजीत सिंह नागरा और मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सियासी सवालों का जवाब देने से इन्कार करते हुए कहा कि वह आज यहां केवल दशम पिता के छोटे साहिबज़ादों और उनकी माता जी की याद में श्रद्धा एवं सम्मान भेंट करने आए हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के अवसर पर मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने सिरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र हज़ूरी में अकाल पुरख के चरणों में की अरदास के लिए मुख्य ग्रंथी का धन्यवाद किया।इस मौके पर लुधियाना पश्चिमी से विधायक भारत भूषण आशु, नवांशहर से विधायक अंगद सिंह, बलाचौर से विधायक चौधरी बलबीर लाल, लुधियाना उत्तरी से विधायक राकेश कुमार पांडे, पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा, समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह कंबोज़, घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर, बस्सी पठाना से विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. भी उपस्थित थे।इस अवसर पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मैंबर करनैल सिंह पंजोली ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD