Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Dec 2017

Last updated on: Dec 22, 2017, 00:00 IST

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति(सीडब्ल्यूसी) बैठक की अध्यक्षता की। राहुल के पार्टी नेताओं के साथ इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर गुरुवार को आए फैसले पर चर्चा करने की संभावना है। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और पार्टी के शीर्ष निर्णायक निकाय के सदस्य भाग ले रहे हैं। कार्यसमिति की बैठक राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के एक सप्ताह के अंदर हो रही है।हाल ही में आए गुजरात चुनाव के फैसले से पार्टी को कुछ सफलता मिली है। पार्टी ने गुजरात में प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के गृहराज्य में भाजपा को कड़ी चुनौती पेश की।कांग्रेस अपने कुछ वरिष्ठ नेता के हारने और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा मत हासिल नहीं करने की वजह से हारी।पार्टी ने हालांकि हिमाचल प्रदेश में भी अपनी सत्ता गंवा दी।राहुल को अगले वर्ष कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के रूप में अगली चुनौती का सामना करना है। कांग्रेस यहां सत्तारूढ़ पार्टी है। पार्टी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सत्ता हासिल करना चाहती है।राहुल गांधी आने वाले समय में चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कुछ संगठनात्मक बदलाव कर सकते हैं। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD