Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंद्र प्रकाश गंगा ने जेकेआई के निदेश कमंडल की 154वीं बैठक की अध्यक्षता की

हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, अन्य क्षमता वाले स्थलों पर जेकेआई शोरूम स्थापित करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

जम्मू , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा की अध्यक्षता में आज जम्मू व कश्मीर उद्योग लिमिटेड के निदेशकमंडल की 154वीं बैठक आयोजित की गई।उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी, जेकेआई के उपचेयरमैन गुलजार अहमद डार, योजना विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार, जेकेआई के प्रबंध निदेशक जाविद इकबाल, बोर्ड सदस्यों के अतिरिक्त योजना एवं वित्त विभागों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।निदेशकमंडल ने निगम की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की और जेकेआई द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं की जानकारी भी ली। बोर्ड ने विभिन्न परियोजनाओं, जिनमें जम्मू में सिल्क फैक्टरी की स्थापना, सोलिना श्रीनगर में कश्मीर फिलेचर और स्पिनिंग प्लांट को पुनः शुरू करना, जम्मू में नईं फिलेचर इकाई की स्थापना शामिल हैं, के कार्यान्वयन के लिए अपनी मंजूरी दी। 

बोर्ड ने इसके अतिरिक्त पाम्पोर में सरकारी ज्वाईनरी मिल की तर्ज पर बड़ी ब्राहमणा जम्मू में ज्वाईनरी मिल की स्थापना/आधुनिकीकरण की स्वीकृति दी। मंत्री ने वर्ल्ड बैंक फंडिंग के अंतर्गत 35 करोड़ रु. की अनुमानित राशि के साथ बनाई गई  सिल्क फैक्टरी राजबाग और वुलन मिल बेमिना की बहाली की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सम्बंधितों को इन चालू परियोजनाओं के आगामी वित्त वर्श के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। उत्पादों के स्थिर एवं प्रभावी विपणन हेतू मंत्री ने नये जम्मू हवाई अडडे, कटरा और बनिहाल रेलवे स्टेशनों के अतिरिक्त पर्यटकों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में षोरूम स्थापित करने के निर्देश दिये। बोर्ड ने 31 मार्च 2018 तक वित्त वर्श 2016-17 तक का संवैधानिक लेखा परीक्षण पूरा करने के निर्देश दिये। जेकेआई के एमडी ने निगम की उपलब्धियों पर रोशनी डालने के अतिरिक्त संगठन की बेहतर कार्यप्रणाली के लिए कुछ मुद्दों को उठाया।

 

Tags: Chander Prakash Ganga , Syed Farooq Ahmad Andrabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD