Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

संसद से पंचायत तक का चुनाव साथ कराने पर राजनीतिक सहमति जरूरी : एम. वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 16 Dec 2017

Last updated on: Dec 16, 2017, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को 'संसद से पंचायत' तक का चुनाव एक साथ कराने के लिए राजनीतिक सहमति बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने देश की सबसे बड़ी विधायिका के सदस्यों से सभ्यता बनाए रखने आग्रह किया। इंडिया आईडिया कॉन्क्लेव में पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यहां आतंक से धर्म को अलग करने की जरूरत है।नायडू ने कहा, "संसद से पंचायत तक सभी स्तरों पर एकसाथ चुनाव होने चाहिए। सब कुछ एक महीने में समाप्त हो जाना चाहिए। लेकिन उसके लिए आपको राजनीतिक सहमति की जरूरत है।"उन्होंने कहा, "और मुझे यह भी लगता है कि यहां चुनाव साथ कराने की आवश्यकता है। इस सरकार या उस सरकार के लिए नहीं, क्योंकि यह एक नियमित गतिविधि बन गई है। राजनीतिक दलों के तीन सूत्री कार्यक्रम हैं। चुनाव, चयन, संकलन। अब पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया, तो दूसरे चरण की बारी आ गई, कहीं दूसरे राज्यों में चुनाव शुरू हो गए। एक के बाद दूसरे राज्यों में। ऐसे में राजनेता के दिमाग में विकास के बारे में क्या प्रयोग करें, इसकी गुंजाइश कम ही बचती है।"संसद में शिष्टाचार बनाए रखने के बारे में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सदस्यों को 1997 में भारत की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान उनके पूर्ववर्तियों द्वारा ली गई शपथ को याद रखना चाहिए।उन्होंने कहा, "मेरी उनसे (संसद सदस्यों) यही अपील है कि कृपया इसे ध्यान रखें। हम एक परिपक्व लोकतंत्र का हिस्सा हैं और हम खुद को दुनिया की सबसे उतकृष्ट संसदीय प्रणाली बताते हैं। यह विश्व हमारी तरफ देख रहा है और स्कूल, कॉलेज, समाज के बच्चे संसद को मार्गदर्शक के रूप में जानते हैं। संसद सदस्यों को शालीनता, शिष्टाचार और अनुशासन का सर्वक्षेष्ठ उदाहर पेश करना चाहिए।"नायडू ने यह भी कहा कि आतंकवाद से धर्म को अलग करने की जरूरत है। 

 

Tags: Venkaiah Naidu , Manohar Parrikar , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD