Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बने रोहित शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) (पंजाब) , 13 Dec 2017

Last updated on: Dec 13, 2017, 00:00 IST

रोहित शर्मा यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में बुधवार को 208 रनों की पारी खेलने के बाद खेल के इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। वनडे में कप्तान के तौर पर पहला शतक भारत के ही सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने इंदौर में आठ दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में सहवाग महेंद्र सिंह धौनी की गैरमोजूदगी में टीम के कप्तान थे।भारत ने इस मैच को 141 रनों से जीतते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। रोहित का यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा और कुल तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना किया और 208 गेंदों में 13 चौके तथा 12 छक्के लगाए। रोहित ने इससे पहले वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। इसके अलावा उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में 209 रनों की पारी खेली थी। यह रोहित का इस साल छठा 100 रन या उससे ज्यादा का स्कोर है। विराट कोहली ने भी इस साल छह शतक जड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1996 में एक साल में छह शतक जड़े थे। हालांकि सचिन के नाम एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड है। सचिन ने 1998 में नौ शतक जड़े थे। सचिन ने ही वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया था। रोहित के तीन दोहरे शतकों को मिलाकर वनडे में कुल सात दोहरे शतक लगे हैं। बाकी के चार दोहरे शतक सचिन तेंदुलकर (200), मार्टिन गुप्टिल (237), सहवाग (219), क्रिस गेल (215) ने लगाए हैं। 

 

Tags: Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD