Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

रत्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने मनाया विकलांगों के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 13 Dec 2017

Last updated on: Dec 13, 2017, 00:00 IST

रत्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सेक्टर-78  ने मास्टर स्कूल ऑफ स्किल्स मोहाली के साथ मिलकर विकलांगों के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया। इस मौके पंजाब के विभिन्न जिलों से अलग-अलग बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पीडि़त बच्चे जिनमें कुछ नेत्रहीन, अपंग, आर्थोपेडिकल विकलांग थे द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम व लोक नृत्य डांस प्रदर्शित किया। लड़के व लड़कियां जोकि सुनने में असमर्थ थे उनके ग्रुप ने पंजाब का लोक प्रसिद्ध डांस भांगड़ा और गिद्दा पेश किया। जबकि जसप्रीत कौर जिसकी आंखों की रोशनी नहीं है ने साहिब के साथ भांगडा किया। दूसरे विकलांग बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ स्टेज पर अपनी डांस परफॉरमेंस दी। छात्रों के मनोबल को देखते हुए चीफ गेस्ट जयंत कृष्णा सीओओ एंड एक्सक्यूटिव डायरेक्टर नेशनल स्किल डेवेलपमेंट ने उनके हुनर के लिए उन्हें सम्मानित किया।  रत्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में विकलांग लोगों के अधिकारों व भलाई को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर बोलते हुए सुकत बंसल ऑपरेशन हेड ने कहा कि मास्टर स्किल्स डेवेलमेंट कार्पोरेशन का एक ट्रेनिंग पार्टनर है, जिसने रोजगार के माध्यम से अलग-अलग विकलांग लोगों को प्रशिक्षित व मजबूत बनाने के लिए एक पहल कदमी कार्य किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्किल इंडिया द्वारा डेफ व मियुट ट्रेनिंग के लिए एक बैच की शुरुआत की गई है जोकि पी.एम.के.वी.वाई के अधीन करवाया जाएगा। इस बैच के तहत विकलांग छात्रों को घरेलू डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के तहत ट्रेनिंग दी गई थी जोकि नेसकॉम स्किल काउंसिल से सर्टीफाई है। इस बैच को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है।चीफ गेस्ट जयंत कृष्णा ने कहा कि एन.एस.डी.सी और स्किल डेवलेपमेंट व उद्यमशीलता मंत्रालय हुनरमंद व रोजगार प्राप्त करने के लिए इन विश्ाष लोगों को मौके प्रदान करें ताकि अच्छे हुनरमंद बनकर इन लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो सके। भरत मिशन के तहत अलग-अलग विकलांग लोगों को इसमें शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: Rattan Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD