Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नरेंद्र मोदी पाकिस्तान नहीं, गुजरात की बात करें : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनासकांठा (गुजरात) , 11 Dec 2017

Last updated on: Dec 11, 2017, 00:00 IST

गुजरात चुनाव में पाकिस्तान को घसीटे जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के चुनाव में अपने भाषणों में बाहर के देशों के बारे में बात करने के बजाय प्रधानमंत्री को अपने राज्य के बारे में बात करनी चाहिए। बनासकांठा जिले के थराड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री कभी पाकिस्तान के बारे में और कभी चीन व जापान के बारे में बात करते हैं। मोदी जी, यह चुनाव गुजरात के भविष्य के लिए है। कुछ गुजरात के बारे में भी बात कीजिए।"राहुल गांधी की यह टिप्पणी मोदी के उस आरोप पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें 'नीच' कहे जाने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मणिशंकर अय्यर के आवास पर मुलाकात की थी।साणंद में एक चुनावी रैली में मोदी ने रविवार को कहा, "अय्यर के निवास पर बुलाई गई बैठक में पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के विदेश मंत्री, (भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद) अंसारी व (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह मौजूद थे। यह बैठक तीन घंटे तक चली।"प्रधानमंत्री ने कहा, "अगले दिन मणिशंकर ने मुझे नीच कहा।"

अय्यर को अपनी टिप्पणी के लिए तुरंत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है और वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मोदी को चुनौती दी है कि वह उस बैठक का सबूत दें, वरना झूठ बोलने और प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराने के लिए देश से माफी मांगें।राहुल गांधी ने रैली में कहा कि बीते दो-तीन दिनों से प्रधानमंत्री ने सभी दूसरे मुद्दों को छोड़ दिया है और सिर्फ दो चीजों के बारे में बात करते हैं- पाकिस्तान और मणिशंकर अय्यर का नीच कहना, जिसके लिए वह माफी मांग चुके हैं और पार्टी उन्हें निलंबित कर चुकी है।उन्होंने कहा, "आप (मोदी) दावा करते हैं कि देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है, तो आप कांग्रेस को अपने भाषणों में प्रमुखता क्यों दे रहे हैं। अपने पूरे भाषण में वह आधे समय कांग्रेस के बारे में ही बात करते हैं और आधा समय अपने बारे में।"

मोदी पर गुजरात के विकास के बारे में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में चुनावी समय होने के बावजूद प्रधानमंत्री बीते 22 सालों में भाजपा सरकार के तहत हुए विकास के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, जबकि विकास के 'गुजरात मॉडल' को आगे कर उन्होंने 2014 का चुनाव लड़ा था।उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "ऐसा लगता है कि मोदी ने गुजरात में लोगों का भरोसा खो दिया है। वह विकास के बारे में कम से कम दो-तीन मिनट तो बात करें।"राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात को रिमोट कंट्रोल से चलाते हैं और यहां तक कि प्रधानमंत्री भी उनसे डरे हुए हैं।उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री भी अमित शाह से डरे से दिखते हैं। उनके भाषणों को सुनिए, स्पष्ट हो जाएगा। वह शायद इसीलिए भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं।"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD