Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्य प्रदेश में एकलव्य पुरस्कार, पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 05 Dec 2017

Last updated on: Dec 05, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2017 में ऐलान किया कि एकलव्य पुरस्कार विजेताओं को शासकीय नौकरी और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को बिना परीक्षा के पुलिस में उपनिरीक्षक, आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित अलंकरण समारोह में केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में चौहान ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को पुलिस के अलावा अन्य शासकीय विभागों में भी नौकरी देने की ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी।"मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "जिंदगी खेल के बिना अधूरी है। राजनीति में खेल आ जाए तो चमत्कार होता है, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस विजन के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य हो रहा है, उसमें 2020 के ओलंपिक में भारत पदकों का रिकार्ड बनाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "भारत की महिला हाकी टीम में आधे खिलाड़ी मध्यप्रदेश की हाकी अकादमियों के हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 46 ने पदक प्राप्त किए।"राठौड़ ने कहा, "कानून बनाकर केन्द्रीय सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पदों के आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।"राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा, "दिल और दिमाग में जीत हासिल करने का जज्बा ही जीत को पक्का करता है।"इस अवसर पर रियो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं दीपा मलिक को 40 लाख रुपये, देवेन्द्र झांझरिया को 50 लाख रुपये, मरियप्पन थंगावेलू को 50 लाख रुपये और वरुण सिंह भाटी को 25 लाख रुपये तथा रियो ओलम्पिक-2016 में महिला कुश्ती में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 25 लाख रुपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया गया।इस मौके पर भारतीय महिला हाकी दल में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाकी अकादमी की अनुराधा देवी, पी़ सुशीला चानू, रेणुका यादव तथा एल़ फैली को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान निधि दी गई। वर्ष 2017 के लिए एकलव्य, विक्रम एवं विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए प्रदेश के कुल 28 खिलाड़ियों को शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD