Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खजुराहो जल सम्मेलन में अन्ना हजारे का दूसरी क्रांति का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खजुराहो (मध्य प्रदेश) , 02 Dec 2017

Last updated on: Dec 02, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के खजुराहो में दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन के पहले दिन सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राजनेताओं पर जमकर हमला बोला और देश में जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए दूसरी क्रांति का आह्वान किया। जल जन जोड़ो अभियान की तरफ से मेला मैदान में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।अन्ना ने कहा, "निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकारें आम आदमी की सेवक हैं, वास्तव में मालिक तो जनता है। मगर मालिक ही सो गया है, इसलिए सेवक लूट में लग गया है। अन्ना सम्मेलन में जब पहुंचे, तबतक मुख्यमंत्री जा चुके थे।"अन्ना ने आगे कहा, "देश आजाद हुआ और उसके बाद लोकतंत्र आया, निर्वाचित प्रतिनिधि हमारे सेवक हैं, मगर वे मालिक बन बैठे हैं। सरकारें भी तभी डरती हैं, जब उन्हें लगने लगता है कि उनकी सरकार गिर सकती है, तो वे जनता की बात सुनने को मजबूर होती हैं। एक कहावत है- जब तक नाक नहीं दबाओं तब तक मुंह नहीं खुलता।"अन्ना ने अपने जीवन के संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि जब वह 25 वर्ष के थे, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह समाज के लिए काम करेंगे, इसीलिए शादी नहीं की। उसके बाद समाज के लिए अभियान चलाया। लेकिन "मैं युवाओं से यह नहीं कहूंगा कि वे भी शादी न करें, मगर इतना जरूर कहूंगा कि वे देश और समाज के लिए काम करें।"इसके पहले चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि वह "यहां मुख्यमंत्री नहीं, एक जल प्रेमी की हैसियत से आए हैं। जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने तालाबों का मुद्दा उठाया है। प्रशासन को निर्देश है कि वह तालाबों का सीमांकन, चिह्न्करण कराने के बाद वहां हुए अतिक्रमण हटाए।"चौहान ने कहा, "बुंदेलखंड में हजारों तालाब हुआ करते थे, मगर अब वे अस्तित्व खो चुके हैं। नए तालाब, छोटे बांध आदि बनाए गए हैं। इसके साथ ही पौधारोपण किया जा रहा है। सरकार ने नर्मदा के संरक्षण के लिए नदी सेवा यात्रा निकाली।"मुख्यमंत्री ने जल सम्मेलन में मौजूद लोगों से कहा कि वे इस सम्मेलन में निकले निष्कर्ष से उन्हें अवगत कराएं।राजेंद्र सिंह ने गांवों की स्थिति और जल स्त्रोतों के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश में नदियों और तालाबों की स्थिति का जिक्र किया और कहा, "यहां अतिक्रमण का बोलबाला है, गंदगी मिल रही है। वहीं जलस्त्रोत अपना अस्तित्व खो रहे हैं। देश में कभी साढ़े सात लाख तालाब हुआ करते थे, मगर अब ऐसा नहीं है। इसका असर जिंदगी पर पड़ रहा है। पानी तो है, मगर पीने लायक नहीं रह गया है।"सम्मेलन में देश भर के पर्यावरण प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। मेला मैदान में बुंदेलखंड की स्थिति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD