Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत, अमेरिका साझेदारी से होगा वैश्विक समस्याओं का समाधान : बराक ओबामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका अगर साथ मिलकर काम करें तो ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो सके। उन्होंने यह बात पेरिस जलवायु समझौते का जिक्र करते हुए और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए कही। यहां हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन को शुक्रवार को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "अगर भारत और अमेरिका एक साथ काम कर रहे हैं तो मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका हम समाधान नहीं कर सकते।"उनका कहना था कि दोनों देशों में बहुत कुछ समान है। ओबामा ने कहा, "इसीलिए मेरा हमेशा यह मानना रहा है कि अमेरिका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध में बहुत ताकत है। मेरा विश्वास है कि दुनिया की सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र की साझेदारी 21वीं सदी की मांग है।"

उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र खुद सवालों के घेरे में है तब यह साझेदारी बेहतर भविष्य की दिशा तय कर सकती है।ओबामा का कहना था कि वैश्वीकरण, प्रौद्योगिकी के विकास, आतंकवाद, बढ़ती असमानता और तेजी से परिवर्तनगामी जलवायु से न सिर्फ परिवारों की नींव हिल चुकी है बल्कि इनसे हमारी सामूहिक राजनीति व संस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं।उन्होंने कहा कि हालांकि आज की दुनिया मानव इतिहास के अधिकांश समय की तुलना में कम हिंसक है, फिर भी पुराने जमाने के विभाजनकारी तत्व सक्रिय हैं और नए झगड़े पैदा हो रहे हैं जिनमें निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि अनिश्चिता के इस दौर में देशों को 'हम बनाम वे' की राजनीति को छोड़कर उसके बदले समानता का आलिंगन करना चाहिए। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान दो बार भारत दौरे पर आए थे। 

ओबामा ने भारत और अमेरिका में समानता का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश औपनिवेशिक दासता से आजाद हुए हैं और दोनों के संविधान तीन शब्द 'वी द पीपॅल' से आरंभ होते हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों में बहुलतावाद, सहिष्णुता, खुलापन व कानून का शासन और बाजार आधारित उदारवादी अर्थव्यवस्था हैं जिनमें अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता समेत लोगों के व्यक्तिगत अधिकारों को प्रमुखता दी गई है।ओबामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी नौ बार मुलाकात हुई है जोकि अपूर्व है। उनका कहना था कि इन मुलाकातों की वजह यह है कि दुनिया की प्रमुख चुनौतयों का समाधान तभी संभव होगा जब भारत न सिर्फ एशिया-प्रशांत क्षेत्र बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी बड़ी भूमिका निभाता रहेगा।ओबामा का कहना था कि अमेरिका और भारत शक्तिशाली होने पर भी अकेले समस्यओं का निदान नहीं कर सकते हैं।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD