Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पूर्वोत्तर भाजपा के लिए संभावनाओं का स्रोत : राम माधव

राम माधव
राम माधव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2017

Last updated on: Nov 30, 2017, 00:00 IST

देश के पूर्वोत्तर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के उदय का विवरण पेश करते हुए पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा कि भाजपा का मकसद संपूर्ण क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार करना है। राम माधव ने इस बात का जिक्र एक किताब की भूमिका में किया है। पूर्वोत्तर में भाजपा के विस्तार अभियान से जुड़े रजत सेठी और शुभ्रास्था के सहलेखन में लिखी गई किताब 'द लास्ट बैट्ल ऑफ सरायघाट' की भूमिका राम माधव ने पांच पृष्ठों में लिखी है। इसमें उन्होंने इस क्षेत्र की 'विशिष्टता' और 'विविधिता' की चर्चा की है। माधव ने लिखा है, "लोगों पर प्रभाव बनाने में कामयाब होने के लिए हर किसी को इस विविधता को स्वीकार करते हुए उसका सम्मान करना चाहिए। मेरा मानना है कि किसी राजनीतिक दल की सफलता के लिए स्थानीय नेतृत्व को तैयार करना महत्वपूर्ण है।"आरएसएस प्रचारक से भाजपा नेता बने 53 वर्षीय राम माधव ने लिखा है कि इस बात का फायदा उन्हें पहली बार 2016 की शुरुआत में असम के चुनाव में मिला। उनका कहना है कि निस्संदेह मोदी की लोकप्रियता चुनावों सबसे बड़ा हथियार थी मगर उस समय देश की राजनीतिक व आर्थिक दशाएं भाजपा के लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं थीं। उन्होंने लिखा है कि उस क्षेत्र की विशिष्टता व विविधता का सम्मान करना कामयाब रहा और भाजपा को असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 60 सीटें मिलीं। घटकों को मिलाकर 87 सीटें हो गईं जोकि दो तिहाई बहुमत से ज्यादा थीं। माधव का कहना है कि हाल तक जिस क्षेत्र में भाजपा की जीत दुर्लभ लग रही थी, आज वही भाजपा के लिए संभावनाओं का स्रोत बन गया है।पूर्वोत्तर में असम के अलावा मणिपुर में भी भाजपा की सरकार है।

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD