Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2017 में अपने रचनात्मक और तथ्य परक प्रदर्शन के लिए काँस्य पदक जीता

62 हजार से ज्यादा लोग स्वास्थ्य जाँच के लिए स्वास्थ्य चेतना शिविर में आए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2017

Last updated on: Nov 27, 2017, 00:00 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को आज प्रगति मैदान में आयोजित 37 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2017 में रचनात्मक और तथ्य परक प्रदर्शन के लिए काँस्य पदक से पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सी.आर. चौधरी ने एक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आरसीएच, आईईसी) वंदना गुरनानी ने मंत्रालय के तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया। इस समारोह में आईटीपीओ के सीएमडी श्री एल.सी. गोयल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंडप में स्वास्थ्य मंत्रालय के निम्न कार्यक्रमों व पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था- पूर्ण टीकाकरण कवरेज के विस्तार के लिए मिशन इन्द्र धनुष तथा नए टीकों की शुरूआत, प्रधान मंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना (पीएमएसएमए), स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए ‘माताओं का पूर्ण स्नेह कार्यक्रम’ (एमएए) और तृतीयक स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई)। 

जनसंख्या स्थिरर्थ कोष (जेएसके) ने भी एक अनूठे सेल्फी कोने के माध्यम से प्रदर्शनी में भाग लिया, जिसमें युवा जोड़ों को छोटे परिवार के उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसने प्रगति मैदान में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसंख्या स्थिरीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की। आयुष मंत्रालय ने भी चिकित्सा की पारंपरिक प्रणाली के बारे में लोगों को सूचित और शिक्षित करने के लिए भाग लिया। मोराजी देसाई योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के छात्रों ने आगंतुकों में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिदिन योग अभ्यास का प्रदर्शन किया। मंडप में सीजीएचएस के डॉक्टरों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच सेवा प्रदान की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और रेफरल सुविधा प्रदान करने के लिए तीन स्वास्थ्य चेतना शिविरो का आयोजन किया था। इन शिविरों में आयुष डॉक्टरों के अलावा केंद्र सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी परामर्श प्रदान किया। पखवाड़े के दौरान 62,000 से अधिक लोग इन स्वास्थ्य शिविरों में आए।

 

Tags: CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD