Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /कन्नौज , 23 Nov 2017

Last updated on: Nov 23, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपराध रोकने और कानून का राज स्थापित करने का दावा करते हुए कहा कि कन्नौज के उपद्रवियों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा। किस मामले में जवाबदेह बनाया जाएगा और नगरीय क्षेत्रों के किन ओहदे वालों को जवाबदेह बनाया जाएगा, हालांकि यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया।निकाय चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में कन्नौज के सराय मीर रोड स्थित बोर्डिग ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, "इत्रनगरी में अब उपद्रवी हावी हो गए थे, मेरा ऐलान है कि जल्दी ही यहां से सभी उपद्रवी बाहर होंगे। हमने प्रदेश में अपराध रोके, कानून का राज स्थापित किया। अब कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। कानून का राज विकास बढ़ाएगा तथा निवेश मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन हुए, यहां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है। इत्र की खुशबू ने इसको महकाया है। हमारे पास कन्नौज व फरु खाबाद के आलू किसानों के लिए योजनाएं हैं। प्रदेश सरकार कन्नौज के इत्र को आगे ले जाएगी। हर जिले में आउटलेट खोलेंगे। सुंगंध कारोबारी व कन्नौज की खुशबू को आगे बढ़ाएंगे। यहां पर लोगों को फिर वैसा ही अहसास कराया जाएगा।"योगी ने कहा कि आम जनमानस के लिए नगर निकाय की बड़ी भूमिका है। यहां अब जल निकासी, सड़क, पानी, बिजली मिलेगी तो पलायन रुकेगा। भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर निकाय में रुचि लेने के पीछे कार्य योजना है। अब अयोध्या की तर्ज पर प्रदेश की 653 नगर निकाय इकाइयां जगमगाएंगी। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD