Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आपदा जोखिम दूर करने में समुदाय जागरूकता प्रशिक्षण की भूमिका महत्‍वपूर्ण : हंसराज गंगाराम अहीर

गृह राज्‍य मंत्री ने आपदा जोखिम दूर करने तथा आपदा प्रबंधन के लिए नियोजित और सुपरिभाषित

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2017

Last updated on: Nov 23, 2017, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा है कि आपदा जोखिम दूर करने में समुदाय जागरूकता प्रशिक्षण महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। गृह राज्‍य मंत्री आज आपदा जागरूकता तथा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रम में स्‍कूली बच्‍चों को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि स्‍कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित युवा आपदा प्रबंधन और जोखिम दूर करने के बारे में सक्रिय कार्रवाई करके प्रशिक्षित होने और जागरूकता सृजन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्‍होंने कहा कि आपदा स्थिति से निपटने के लिए एक सुनि‍योजित और सुपरिभाषित रणनीति होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या परमाणु, जीवविज्ञानी, रेडियोधर्मी या रासायनिक आपदा हो, समुदाय की जागरूकता से समस्‍या का त्‍वरित और कारगर निपटान सुनिश्चित होता है।उन्‍होंने अकादमिक संस्‍थानों में गुणवत्‍ता सम्‍पन्‍न और समग्र प्रशिक्षण के महत्‍व पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थी आपदा जोखिम कम करने तथा जोखिम दूर करने, मजबूत तकनीक अपनाने और टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से बुनियादी बातों को सीख सकते है। 

उन्‍होंने कहा कि आपदा स्थिति टालने के लिए टेक्‍नोलॉजी से बेहतर तरीके से लैस होना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि स्‍कूलों और कॉलेजों में जोखिम बर्दास्‍त करने वाला भवन बनाये जाने चाहिए।श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि इस बारे में स्‍कूलों में सामान्‍य पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद और सांस्‍कृतिक गतिविधियों की तरह विद्यार्थियों को व्‍यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि स्‍कूल सुरक्षा कार्यक्रम से शैक्षिक संस्‍थानों में दैनिक पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन की संस्‍कृति विकसित होगी। उन्‍होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए और जोखिम कम करने के लिए सभी को आपदा प्रबंधन के बारे में जागृति एक-दूसरे में जगानी चाहिए।गृह राज्‍य मंत्री ने राष्‍ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसे सरकारी संगठनों की आपदा प्रबंधन में निभायी गई भूमिका की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन और क्षमता सृजन के लिए सामुदायिक जागरूकता सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम समय की आवश्‍यकता है।

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD