Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

धुंध के तले दिल्ली, वायु गुणवत्ता बदतर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Nov 2017

Last updated on: Nov 08, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के उपनगर बुधवार सुबह धुंध की चादर में लिपटे नजर आए। यहां दृश्यता गिरकर 300 मीटर हो गई, जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी और उड़ान का संचालन सुस्त रहा। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में आने वाली 30 ट्रेनें और दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने या उड़ान भरने वाली 30 उड़ानों में देरी हुई।दिल्ली और आसपास के नोएडा (उत्तर प्रदेश) और गुड़गांव (हरियाणा) में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही।अधिकारियों ने वायु प्रदूषण के कारण बुधवार और गुरुवार को स्कूल बंद करवा दिए हैं।वहीं, इस स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली एक गैस चैंबर बन गई है। हर साल इस अवधि के दौरान यह स्थिति होती है। हमें आसपास के राज्यों में पयाली जलाने का हल ढूंढ़ना होगा।" औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्वूआई) 447 और प्रमुख प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के 'गंभीर' स्तर 475 पर था, जो वैश्विक तौर पर स्वीकार्य सीमा से 19 गुना अधिक है। इस गंभीर स्तर को देखते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने लोगों से बाहरी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। 

मंत्रालय द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान शोध केंद्र सफर-भारत के अनुसार, "आज की चहलकदमी को छोड़ दीजिए। अगर आपको असामान्य खांसी, सीने में परेशानी, घरघराहट, सांस लेने में कठिनाई या थकान महसूस हो रही हो तो चिकित्सक से परामर्श लें। अगर आप बाहर जाते हैं तो एन-95 या पी-100 के मास्क ही आपकी बाहर मदद कर सकते हैं।" पर्यावरण प्रदूषण निवारण और नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद (हरियाणा) में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। सुबह 10 बजे तक एनसीआर में पीएम 2.5 की उपस्थिति 445 से आंकी गई। नोएडा सेक्टर 125 में पीएम2.5 का स्तर (525), फरीदाबाद सेक्टर 16 में यह सुबह 10 बजे 452 था। गुरुग्राम के विकास सदन में पीएम 2.5 का स्तर 316 था, जो तब दर्ज सभी इलाकों की तुलना में कम रहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता 300 मीटर रही।

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD