Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

डोनाल्ड ट्रंप एशिया दौरे के तहत जापान पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 05 Nov 2017

Last updated on: Nov 05, 2017, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि किसी भी तानाशाह को अमेरिका के संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए। ट्रंप पांच एशियाई देशों के दौरे के तहत रविवार को टोक्यो पहुंचे हैं।द गार्जियन ने ट्रंप के हवाले से बताया, "किसी भी तानाशाह को, किसी भी सरकार को अमेरिका के संकल्प को कमतर नहीं आंकना चाहिए।"ट्रंप जैसे ही रविवार तड़के टोक्यो के योकोटा सैन्यअड्डे पर उतरे, उन्होंने जवानों का अभिवादन स्वीकार किया।उन्होंने कहा, "आप उन तानाशाहों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो, जो निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।"ट्रंप ने कहा कि सरकारों को समृद्धि और शांति का मार्ग अपनाना चाहिए।ट्रंप ने कहा, "किसी भी देश को अमेरिकी संकल्प को कमतर नहीं आंकना चाहिए। हर किसी ने पूर्व में हमें कमतर आंका है। यह उनके लिए अच्छा नहीं रहा, क्या रहा? हम हमारे लोगों की, हमारी आजादी और हमारे ध्वज की रक्षा के लिए कभी झुकेंगे नहीं।"ट्रंप का यह पहला जापान दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।उत्तर कोरिया ने जापान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम परीक्षण की धमकी दी थी।ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी फौजें हमेशा जीतती हैं। यह अमेरिकी सेना की विरासत है, आजादी और न्याय के लिए इस सेना को पूरी दुनिया में जाना जाता है।"सीएनएन के मुताबिक, एयरफोर्स वन विमान रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10.37 बजे टोक्यो में अमेरिका के नियंत्रण वाले योकोटा वायुसेना अड्डे पर उतरा, जहां जापान में अमेरिका के राजदूत विलियम हैगर्टी और जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का स्वागत किया।ट्रंप ने यहां मौजूद सैनिकों को बहादुर योद्धा कहा जो अमेरिका और जापान के सामने मौजूद खतरों के खिलाफ अंतिम ढाल हैं।

ट्रंप ने जवानों से कहा, "आसमान पर हमारा वर्चस्व है। समुद्र पर हमारा वर्चस्व है। जमीन और अंतरिक्ष पर हमारा वर्चस्व है। आप शांति चाहने वाले सभी लोगों में उम्मीद जगाते हैं।"जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के मुताबिक, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे रविवार को देश के शीर्ष गोल्फर हिदेकी मात्सुयामा के साथ सैटामा में कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में गोल्फ खेलेंगे।इसके बाद दोनों नेता और उनकी पत्नियां रात्रिभोज में शामिल होंगी।ट्रंप सोमवार को जापान के सम्राट अकीहितो और साम्राज्ञी मिचिको से मिलेंगे। वह आबे के साथ भी वार्ता करेंगे और 1970 और 1980 के दशक में उत्तर कोरिया के एजेंटों द्वारा अगवा किए गए जापान के नागरिकों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे।इसके बाद ट्रंप और आबे एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।इस दौरान ट्रंप और आबे उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल हमले के खतरों पर भी चर्चा कर सकते हैं और संयुक्त रूप से चीन और अन्य देशों से उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने का आग्रह भी कर सकते हैं।आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। साथ ही विदेशी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।ट्रंप जापान दौरे के बाद सात नवंबर को दक्षिण कोरिया जाएंगे, जहां वह अमेरिकी सैन्य शिविर हम्फ्रेज का भी दौरा करेंगे, लेकिन वह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर पुख्ता सुरक्षा वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) का दौरा नहीं करेंगे।बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप दक्षिण कोरिया के बाद आठ नवंबर को चीन जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।ट्रंप 10 से 11 नवंबर तक वियतनाम दौरे पर होंगे। इस दौरान वह डानांग में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन में शिरकत करेंगे और हनोई का भी दौरा करेंगे। इसके बाद ट्रंप 12 से 13 नवंबर के बीच फिलीपींस की राजधानी मनीला में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के सम्मेलन में शामिल होंगे।इससे पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1991 के अंत में और 1992 की शुरुआत में एशियाई देशों का सिलसिलेवार दौरा किया था।

 

Tags: Donald Trump , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD