Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2017

Last updated on: Oct 15, 2017, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। दो दिन पहले एमएनएस के छह बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) पार्षद शिवसेना में शामिल हुए हैं। राज ने पहली बार उद्धव पर सीधा हमला करते हुए कहा, "इन नगर निगम पार्षदों को शिवसेना द्वारा खरीदा गया है। इन्हें तोड़ने के लिए पैसा फेंका गया है।"राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि पार्षदों को खरीदने के लिए 'शिवसेना ने इनमें से हर एक को 5 करोड़ रुपये दिए हैं।'उन्होंने दावा किया कि लोग शिवसेना की इस गंदी राजनीति से ऊब चुके हैं और 'उद्धव की इसी निचले स्तर की राजनीति के कारण ही उन्होंने पार्टी छोड़ी थी।'उन्होंने आगाह किया राज्य के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे और 'मैं भी इसे हमेशा याद रखूंगा।'एमएनएस अध्यक्ष ने उन सभी सुझावों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि राज शिवसेना के साथ एक गुपचुप राजनीतिक सौदे में शामिल हो रहे हैं।राज ने कहा,"मैंने उन छह पार्षदों को नहीं भेजा..मैं ऐसा क्यों करूंगा? अगर मैं ऐसा चाहता तो मैं सभी सात पार्षदों को भेज देता। शिवसेना मेरे खिलाफ झूठी खबरें फैला रही है।"उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चचेरे भाई की हमेशा मदद की है और उन्हें 'इसकी उम्मीद शिवसेना से नहीं थी।'एमएनएस और भारतीय जनता पार्टी को शुक्रवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सात में छह एमएनएस पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए। इसके साथ ही 227 सदस्यों वाली बीएमसी में सत्तारुढ़ शिवसेना के पार्षदों की संख्या 83 से बढ़कर 89 हो गई है। साथ ही पार्टी के पास निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन हैं। भांडुप उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा के पास अब 83 सदस्य हैं, जबकि पार्टी को दो निर्दलीय सदस्यों का सर्मथन हासिल है।भांडुप में जीत के बाद भाजपा ने दावा किया था वह जल्द ही शिवसेना से आगे निकाल जाएगी और देश की सबसे बड़े और रईस नगर निकाय में अपने मेयर को बैठाएगी।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD