Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने एनआईए मुख्‍यालय के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया

एनआईए ने वैश्विक आतंकवाद के हमलों से भारत की रक्षा की : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Oct 2017

Last updated on: Oct 10, 2017, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश को सुरक्षित स्‍थान बनाने और वैश्विक आतंकवाद के हमलों से भारत की रक्षा करने में महत्‍वपूर्ण भू‍मिका निभाई है। आज यहां एनआईए के नए मुख्‍यालय कार्यालय परिसर का उद्घाटन करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनआईए आतंकवाद से उत्‍पन्‍न खतरे पर अंकुश लगाने के कार्य में लगा हुआ है।केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एनआईए ने हाल ही में पड़ोसी देश और विदेश में तीसरे देशों में मौजूद उनके साथियों द्वारा कश्‍मीर घाटी में आतंकवादियों को सहायता पहुंचाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। गृह मंत्री ने आतंकवादियों का बड़ी संख्‍या में सफाया करने के लिए एनआईए, अन्‍य सुरक्षा एजेंसियों, सेना, सीएपीएफ तथा राज्‍य पुलिस बल के एटीएस के सम्मिलित प्रयासों की सराहना की।श्री राजनाथ सिंह ने कहा सरकार ने जांच में एनआईए को पूर्ण स्‍वायत्ता देने के लिए कदम उठाए हैं। इससे पहले एनआईए ने कार्रवाई के लिए आगे बढ़ने के लिए गृह मंत्रालय की अनुमति मांगी थी लेकिन मैंने निर्देश दिया कि गृह मंत्रालय की मंजूरी की कोई आवश्‍यकता नहीं है और एनआईए स्‍वतंत्र होकर अलग से कार्रवाई कर सकता है। 

उन्‍होंने कहा कि यहां तक की एनआईए के अगले महानिदेशक की नियुक्‍त‍ि करीब दो महीने पहले कर दी गई है। इससे सरलता से कार्य हो सकेगा।आतंकवाद को सभ्‍य समाज के लिए अभिशाप और दुनिया भर के लोकतंत्र में विकास के प्रयासों में बाधा बताते हुए केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकबाद से मुकाबला करने के लिए विश्‍व समुदाय को जोड़ा है।केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अपने अस्तित्‍व में आने के बाद एनआईए ने अभी केवल 8 वर्ष पूरे किए हैं और उसने अधिकतर दु:साहसी आतंकवादी हमलों में से कुछ की निष्‍पक्ष, प्रामाणिक और पेशेवर जांच करके आम आदमी का विश्‍वास हासिल कर लिया है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनआईए की जांच के परिणामों की दोष सिद्धि दर 95 प्रतिशत है। मुझे विश्‍वास है कि एनआईए अपनी प्रामाणिकता और पेशेवराना अंदाज बनाए रखेगा।इस अवसर पर एनआईए के महानिदेशक श्री शरद कुमार ने कहा कि एनआईए जल्‍द ही गुवाहाटी में दिसम्‍बर, 2017 और हैदराबाद में जून 2018 में अपनी नई क्षेत्रीय कार्यालय इमारत का उद्घाटन करेगा।उद्घाटन समारोह में गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर और श्री किरेन रिजिजू, सीएपीएफ के प्रमुख और गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Kiren Rijiju , Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD