Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

भाजपा पर आरोप लगाने वालों का जनता मखौल उड़ाती : डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Oct 2017

Last updated on: Oct 09, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश व देश को जाति-पाति की राजनीति में समाज को बांटने वाले लोग जब भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं, तो इस तरह का आरोप लगाने वालों का जनता मखौल बनाती है। सोमवार को जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ ने कहा, "हमारी प्रमाणिकता उज्ज्वला योजना, मुद्रा बैंक योजना, किसान ऋण मोचन योजना, गरीबों को आवास, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जीवन ज्योति योजना है, जो हमने बिना भेदभाव के लागू की। भाजपा चुनौती के साथ कह सकती है, चाहे मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की योजनाएं हों या राज्य सरकार की योजनाएं। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के क्रियान्वयन पर भेदभाव का कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता।"पांडेय ने कहा, "अखिलेश यादव को अपनी सरकार की कार्य प्रणाली की चिंतन करने की आवश्यकता है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश बदहाल हुआ, किसान आत्महत्या को मजबूर हुआ तथा युवा बेरोजगार हुआ। ऑक्सीजन की जिस टेंडर बाजी का आरोप अखिलेश भाजपा पर लगा रहे हैं, उसके भी केंद्र में स्वयं सपा सरकार थी, जिसके कार्यकाल में ऑक्सीजन सप्लाई का टेंडर हुआ तथा उसका भुगतान नहीं हुआ। भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य गरीबों के घर खुशहाली लाना है।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कल वृंदावन में दिए गए बयान के बारे में कहा, "अखिलेश यादव भाजपा के द्वारा किए जा रहे विकास को देखकर उतना हताश हो गए हैं। वह कह रहे हैं कि भाजपा ने झूठ बोलकर हमारी कुर्सी छीन ली है। शायद वह भूल रहे हैं कि उनके शासन के दौरान पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व माफिया राज की सभी सीमाएं टूट चुकी थी। पूरे प्रदेश में जातिवाद का बोलबाला था।"

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD