Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

वीरभद्र सिंह ने नेरवा में 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य लोकार्पित किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Oct 2017

Last updated on: Oct 02, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिला की चौपाल तहसील के अन्तर्गत नेरवा में लगभग 78 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों को लोकार्पित किया।उन्होंने नेरवा में नई तहसील का विधिवत् शुभारम्भ किया, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई थी। उन्होंने नेरवा में मुख्यमंत्री मॉडल शहीद श्याम सिंह भीकटा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और कुपवी में मुख्यमंत्री मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भी लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क मार्गां के स्तरोन्नयन का शिलान्यास किया जिनमें 6.9 करोड़ रुपये की लागत वाले नेरी पुल से थुंदल सड़क, 5.5 करोड़ की लागत से चौपाल-कुम्बरा सड़क, 4.93 करोड़ रुपये की लागत से सगरोटी-टिक्करी-मनेवटी सड़क 11.34 करोड़ रुपये की लागत से कुपवी-मशोट सड़क मार्ग, 5.40 करोड़ रुपये लागत वाले थरोच-मधाणा मार्ग, 3.7 करोड़ रुपये की लागत वाली अन्तरावली-बन्दूर सड़क शामिल हैं। उन्होंने भटेड़ा से हलाउ और पुलवाहल से नेवणी सड़क मार्गो की मैटलिंग कार्य का भी शिलान्यास किया, जिस पर 6.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।उन्होंने 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेरवा-बीजमल सड़क मार्ग, 1.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुन्दला-सरी सड़क मार्ग तथा क्यारणु-कोठी-धनाग-रानवी व बटेड़ा-कन्दल और टिमवी-लचोग सड़क मार्गों की मैटलिंग कार्यों की भी आधारशिला रखीं।

श्री वीरभद्र सिंह ने 5.54 करोड़ रुपये की लागत से रणजीत व ढाडू गांव के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी, जिससे लगभग 250 हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी और 381 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत पुजारली के अन्तर्गत जरवा से जन्दोड़ सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखीं । एक अन्य सिंचाई योजना नौरा-बौरा का भी शिलान्यास किया, जिसपर 6.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कुपवी क्षेत्र की कुलग पंचायत के 530 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।उन्होंने नन्हार पंचायत के गगना-बडलोग गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना समर्पित की जिसके अन्तर्गत 1230 लोगों को लाभ मिलेगा। इस योजना से शिल्ला, बडलोग, चपराह, कोट, नन्हार, थलोग और गगना-बगना गांवों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने डिब्बी, क्यारटुवा, खाला, कौथली, लबरास, छिचवा, मोहल किरटु, चियाली, बाग, सिटरोट, बागी व बलवा गांवों के लिए खुण्ड, नेवल पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया जिससे उक्त 12 गांवों के 1270 लोग लाभान्वित होंगे।मुख्यमंत्री ने 6.56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए भलू-धतोली और 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शवाला-दकाही सड़क मार्गों का भी उद्घाटन किया।

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD